Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर्दे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. वहीं रणवीर बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में भी दे चुके हैं. हालांकि इन्हीं फिल्मों के कारण रणवीर गिरगिट बन गए हैं. जी हां, रणवीर की हर फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिलता है. जिसके चलते लोगों ने उन्हें गिरगिट बुलाना शुरु कर दिया है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि, रणवीर बड़े पर्दे पर कैसे रंग बदलते हैं.

बैंड बाजा बारात
रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. इस फिल्म में रणवीर ने दिल्ली के लड़के बिट्टू शर्मा को रोल निभाया था. वहीं फिल्म में अनुष्का के साथ उनकी केमिस्ट्री ने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था.

राम लीला
बैंड बाजा बारात में सीधे साधे दिल्ली के लड़के का रोल निभाने वाले रणवीर फिल्म राम लीला में अपने प्यार को पाने के लिए खून खराबे पर उतर आते हैं. इस फिल्म के साथ ही रणवीर और दीपिका की जोड़ी ऑडियन्स की फेवरेट बन गई थी. वहीं राम और लीला की आशिकी भी लोगों के सर चढ़कर बोलने लगी थी.

पद्मावत
फिल्म राम लीला में दीपिका से टूट कर प्यार करने वाला आशिक फिल्म पद्मावत में खूंखार शासक के रूप में नजर आता है. अल्लाउद्दीन खिलजी के रूप में रणवीर की अदाकारी ने एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस फिल्म में विलन का किरदार निभाने के बावजूद रणवीर के रोल की काफी सराहना हुई थी.

गल्ली बॉय
लव स्टोरी से हटकर रणवीर एक बार फिर से फिल्म गल्ली बॉय में स्ट्रगल करते नजर आए थे. मुराद के किरदार में रणवीर सड़कों पर रैप सॉन्ग गाते दिखाई देते हैं. वहीं फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आती है.

83
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में रणवीर क्रिकेट के मैदान में झंडे गाड़ते हैं. इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं. वहीं 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर एक बार फिर से दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह की न्यूली रिलीज्ड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वो आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं फिल्म के गाने ‘तुम क्या मिले’ में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों को रोमांस के बादशाह शाहरुख खान और काजोल की याद दिला दी है.

डॉन 3
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में रणवीर ने शाहरुख को ही रिप्लेस कर दिया है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. जाहिर है पर्दे पर लव, रोमांस, विलेन और स्पोर्ट्स का तड़का लगाने के बाद अब रणवीर एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं.
ये भी पढ़ें – बाजीराव को डॉन के अवतार में देखकर पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, कई सितारों ने की सराहना



