Fighter: बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर (Fighter) को लेकर सूर्खियों में हैं. इस एरियल एक्शन फिल्म में दीपिका ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करती भी नजर आ रही हैं. मगर फिल्म के गाने पर पति रणवीर सिंह के साथ डांस करके दीपिका ने सारी महफिल लूट ली है. मुंबई एयरपोर्ट से दीपिका और रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों फाइटर के सॉन्ग ‘शेर खुल गए’ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं.

वेकेशन से लौटे रणवीर और दीपिका
दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण छुट्टियां मनाने कहीं बाहर गए थे. वहीं साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद दोनों मायानगरी में वापस आ गए हैं. इस दौरान दोनों को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जहां रणवीर और दीपिका कार में बैठे नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों के एयरपोर्ट लुक के साथ कार में डिस्को डांस भी जमकर वायरल हो रहा है.
दीपिका ने किया हुकस्टेप
मुंबई एयरपोर्ट पर कार में बैठने के बाद दीपिका को एक फैन से बात करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान फैन दीपिका को फाइटर के सुपरहिट सॉन्ग ‘शेर खुल गए’ पर हुकस्टेप करके दिखाता है. जिसे देखकर दीपिका भी फैन के साथ डांस करने लगती हैं. वहीं दीपिका के बगल में बैठे रणवीर सिंह भी उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में दीपिका और रणवीर का हुकस्टेप वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी इसपर मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
फाइटर फिल्म
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. वहीं 15 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में ट्रेलर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंग ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे.





