Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बड़े पर्दे पर जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. वहीं जेलर की कामयाबी के बाद रजनीकांत अपनी अगली फिल्म थलाइवर 170 (Thalaivar 170) की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग को मुंबई में शिफ्ट कर दिया है. ऐसे में मायानगरी में कदम रखने के बाद रजनीकांत ने एक बड़ा एलान करके सभी को चौंका दिया है.
दरअसल रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर कमबैक करने जा रही है. 33 साल बाद दोनों सुपरस्टार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. जिसकी जानकारी खुद रजनीकांत ने ट्वीटर के माध्यम से साझा की है.
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “33 साल के बाद, मैं अपने गुरु, श्री अमिताभ बच्चन के साथ टी.जे. ग्ननावेल द्वारा निर्देशित ‘थलाइवर 170’ में फिर से काम कर रहा हूँ. मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है!”

बता दें कि, इससे पहले रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘हम’ में साथ काम करते हुए देखा गया था. 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में गोविंदा ने भी अहम रोल अदा किया था. वहीं फिल्म में तीनों भाईयों की तिगड़ी को काफी पसंद किया गया था. साथ ही फिल्म का गाना ‘चुम्मा चुम्मा दे दे’ भी सुपर डुपर हिट साबित हुआ था.
ये भी पढ़ें – बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, रणबीर ने किया ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का एलान, जाने कब शुरु होगी शूटिंग





