Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है. वहीं दोनों की लव स्टोरी भी बी-टाउन में काफी मशहूर है. अमृता सिंह को तलाक देने के बाद Saif Ali Khan ने खुद से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना को डेट करना शुरु किया और 2012 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. हालांकि अब सालों बाद सैफ ने अपने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए सारा क्रेडिट रानी मुखर्जी को दिया है.
रानी ने की सैफ की मदद
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी काफी अच्छे दोस्त हैं. वहीं दोस्ती निभाने के मामले में भी दोनों सबसे आगे हैं. इसलिए तो जब सैफ का दिल बेबो यानी करीना पर आया तो रानी ने भी दोस्त का पूरा साथ दिया था. जिसका खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया है.
सैफ अली खान ने बताया कि, रानी और सैफ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उस वक्त रानी भी अपने प्यार से दूर थीं. तो उन्होंने मुझे सलाह दी कि, बिना रुके शूटिंग खत्म करते हैं और एक भी दिन की छुट्टी नहीं लेते हैं. आप करीना के साथ बाहर जा रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं.

प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ को करें मैनेज
सैफ का कहना है कि, रानी ने उन्हें पर्सनल लाइफ मैनेज करने के भी टिप्स दिए थे. रानी ने उनसे कहा था कि, अगर तुममे से कोई एक काम पर जा रहा है. तो दूसरे को बच्चों के साथ घर पर जरुर रहना चाहिए. रानी की ये सलाह सैफ के काफी काम आई. जिससे उनके और बेबो के रिश्ते में मजबूती आई और दोनों बच्चों के भी हमेशा करीब रहे.
सैफ अली खान का कहना है कि, रानी मुखर्जी की हर एडवाइस ने उनकी काफी मदद की है. इसलिए वो अपनी बेस्ट फ्रेंड की सलाह पर हमेशा गौर करते हैं और आखिर में वो जरुर उनके काम आती हैं.





