Mardani 3: बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों के सीक्वेल बनाने का ट्रेंड चल रहा है. इस फेहरिस्त में सिंघम अगेल, वेलकम टू द जंगल, भूल भुलैया 4, आशिकी 3, डॉन 3, किक 2 और दंबग 4 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं अब बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी मर्दानी का भी तीसरा पार्ट (Mardani 3) बनने जा रहा है. ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है.

स्क्रिप्ट की तलाश में मेकर्स
मर्दानी फ्रेंचाइजी में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 पर खुलकर बात की है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी ने बताया कि, “ये फिल्म सिर्फ दर्शकों के प्यार की वजह से आगे बढ़ रही है. क्योंकि बड़े पर्दे पर महिला प्रधान फ्रेंचाइजी का चलना बहुत कठिन होता है. जहां तक मर्दानी 3 की बात है तो मैं खुद वापस आना चाहती हूं. हर फिल्म को एक अच्छी कहानी की तलाश होती है. मर्दानी 3 भी ऐसी ही एक फिल्म है. मगर अच्छी कहानी के बिना तीसरा पार्ट बनाने का कोई मतलब नहीं है. ऐसे में हमें अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है. जैसे ही हमें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी. हम मर्दानी 3 पर तुरंत काम शुरु कर देंगे.”
फिल्म से जुड़ा है रानी का नाम
रानी मुखर्जी से जब पूछा गया कि फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम करने को लेकर आप पर ज्यादा जिम्मेदारी है. तो इसके जवाब में रानी कहती हैं कि, “ऐसा नहीं है. फ्रेंचाइजी फिल्म हो या कोई नई फिल्म हो, हर फिल्म में आपका नाम जुड़ा होता है. आप उसमें होते हैं. तो आपसे दर्शकों की एक उम्मीद जुड़ जाती है. उन उम्मीदों पर आपको खरा उतरना होता है.”

मर्दानी फ्रेंचाइजी
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी’ (2014) और ‘मर्दानी 2’ (2019) को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं फिल्म में एसपी शिवानी शिवाजी राव का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था. पुलिस अफसर के रुप में रानी ने बेहतरीन रोल अदा किया था. ऐसे में फैंस मर्दानी 3 में भी रानी को वर्दी में देखना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रानी अपनी अदाकारी से फैंस को कितना इंप्रेस कर पाती हैं.





