Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग काफी शानदार है. हालांकि कुछ लोग उनके रोल को टॉक्सिक करार दे रहे हैं. वहीं एनिमल के साथ बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब खूंखार हीरो बन गए हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, पर्दे पर सभी को धूल चटाने वाले रणबीर कपूर वास्तव में खुद भी बहुत मार खा चुके हैं.
स्कूल से भागने की कोशिश
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि, स्कूल के दिनों में उन्हें काफी मार पड़ी थी. क्योंकि उन्होंने क्लास से भागने की प्लानिंग बनाई थी. वहीं पकड़े जाने के बाद प्रिंसिपल ने उन्हें जमकर फटकार भी लगाई थी. रणबीर कपूर ने बताया कि, स्कूल का एक पीरियड काफी बोरिंग होता था. ऐसे में रणबीर कपूर घुटने के बल बैठ कर टीचर की नजरों से छिपते हुए क्लास से भागने की कोशिश कर रहे थे. तभी प्रिंसिपल ने उन्हें धर लिया.

क्लास से कॉरिडोर तक पड़े थप्पड़
रणबीर बताते हैं कि, स्कूल में मैं हमेशा आखिरी बेंच पर बैठता था. मैं बहुत शरारती लड़का था. तो हमारा काफी बोरिंग पीरियड चल रहा था और मैं क्लास से बाहर जा रहा था. मैं घुटनों के बल चल रहा था. तभी मैंने देखा कि सामने प्रिसिंपल खड़ा है. हमारे स्कूल में बच्चों की बहुत पिटाई होती थी. आजकल तो टीचर्स बच्चों पर गुस्सा भी नहीं कर सकते हैं. उन्होंने मुझे कान पकड़ कर उठाया और थोड़ी दूर पर कॉरिडोर था. वो मुझे थप्पड़ मारते हुए कॉरिडोर में ले गए. फिर वहां से मेरे बाल पकड़ कर झापड़ मारते हुए क्लास में लेकर आए. फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या कर रहे थे. तो मैं कहा कि, मेरे दोस्त का चश्मा गिर गया था. वही उठाने जा रहा था. जिसके बाद उन्होंने मुझे छोड़ा था.
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल ने बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमाई की है. वहीं एनिमल के बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे की मच अवेटेड फिल्म रामायण में लीड रोल निभाएंगे. इस फिल्म में सई पल्लवी रणबीर के अपोसिट नजर आएंगी. तो वहीं साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका अदा करेंगे. फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरु होगी.





