Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने मुखर बर्ताव के लिए मशहूर हैं. इसी कड़ी में रणबीर कई बार चैट शोज की भी आलोचना कर चुके हैं. रणबीर के अनुसार चैट शो में फिल्म मेकर्स को काफी फायदा होता है. मगर शो में आने वाले सेलेब्स की पर्सनल लाइफ बी-टाउन की हॉट गॉसिप बन जाती है.
हाल ही में रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा के साथ छोटे पर्दे के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी. इस शो के दौरान रणबीर ने कॉफी विद करण की जमकर आलोचना भी की थी. शो को लेकर रणबीर और अनुष्का की राय एक जैसी थी. इस दौरान रणबीर ने कहा था कि, आपके शो को टीआरपी मिल रही है. मगर हमें पूरे साल यहां आकर बताना पड़ता है कि हमारी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है. यही नहीं रणबीर कपूर ने शो में ही शपथ लेते हुए कहा था कि, मैं आज के बाद इस शो में कभी नहीं आउंगा.

हालांकि रणबीर का ये वादा ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और कुछ दिनों पहले फिल्म मेकर्स की वजह से रणबीर कूपर को रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण में आना पड़ गया. बेशक रणबीर शो में ज्यादा अपीयर नहीं हुए हैं. मगर शो को लेकर अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण सीजन 8 जल्दी की छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है. वहीं शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्टे के साथ नजर आ सकते हैं. इस दौरान रणबीर और आलिया ना सिर्फ पर्सनल लाइफ के बारे में बात करेंगे बल्कि दर्शकों के साथ अपने रिलेशनशिप और पेरेंटिंग टिप्स भी शेयर करेंगे.
ये भी पढ़ें- Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने ऑटो ड्राइवर के साथ सेल्फी लेना किया अवॉयड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस खबर से साफ पता चल रहा है कि रणबीर अब पूरी तरह से बदल चुके हैं. आलिया भट्ट से शादी और अपनी 8 महीने की बेटी के साथ रणबीर हैप्पी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं दर्शक भी बी-टाउन की इस सुपरहिट जोड़ी को छोटे पर्दे के अपकमिंग शो कॉफी विद करण में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.





