Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को बी-टाउन की मशहूर हस्तियों में गिना जाता है. मॉडल, होस्ट और एक्ट्रेस रहीं मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं मलाइका को अक्सर स्पॉट किया जाता है. मगर मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मलाइका ने एक ऑटो ड्राइवर के साथ सेल्फी लेना अवॉयड कर दिया है.
दरअसल मलाइका मुंबई के बांद्रा स्थित एक बिल्डिंग में किसी काम के सिलसिले से आई थीं. वहीं बिल्डिंग के गेट पर मलाइका के सामने एक ऑटो ड्राईवर आ खड़ा हुआ. उसने मलाइका के साथ सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की. ऐसे में मलाइका अपनी जगह पर कुछ सेकेंड्स के लिए खड़ी हो गईं. मगर सेल्फी लेने से पहले ऑटो ड्राइवर अपने बाल सही करने लगा. जिसके बाद मलाइका ऑटो ड्राइवर को नजरअंदाज करते हुए फौरन बिल्डिंग के अंदर चली गईं.
View this post on Instagram
मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को मलाइका का ये एटीट्यूड बिल्कुल रास नहीं आ रहा है. लोगों का कहना है कि, मलाइका दो मिनट के लिए इंतजार कर सकती थीं. कई बॉलीवुड लवर्स के लिए किसी सेलेब के साथ सेल्फी लेना लाइफटाइम मेमोरी बन जाती है.
वहीं मलाइका के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, मलाइका को रुकना चाहिए था. फोटो में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है और बॉलीवुड को फैंस की वजह से ही है. अगर फैंस नहीं होंगे तो सेलेब्स को इतनी अहमियत नहीं मिलेगी. तो सेलेब्स को भी अपने फैंस की रिस्पेक्ट करनी चाहिए.

हालांकि मलाइका अरोड़ा को पहली बार सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जा रहा है. लेकिन मलाइका के अनुसार, उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो निगेटिविटी को खुद से दूर रखना पसंद करती हैं. वहीं मलाइका को अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं.





