Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: अंबानी परिवार में फिर से खुशियों की शहनाई गूंजने वाली है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी जल्दी ही शादी करेंगे. अनंत अपनी बचपन की दोस्त और लॉन्ग टाइम लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे. वहीं दोनों कपल्स के प्री वेडिंग फंक्शन से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इसी बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) के एक वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
हाल ही में अंबानी फैमिली ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की तस्वीरें साझा की थी. जिसमें दोनों कपल्से के प्री वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स मौजूद थीं. अनंत और राधिका की वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेगी. वहीं मुकेश अंबानी के होमटाउन यानी गुजरात में स्थित जामनगर में दोनों की शादी होगी. ऐसे में अनंत और राधिका की इस ग्रैंड वेटिंड फंक्शन में कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी.

रणबीर और आलिया का वीडियो
अनंत और राधिका की शादी की तैयारियों के बीच रणबीर और आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. खबरों की मानें तो दोनों कपल्स गुजरात के लिए रवाना हुए हैं. वहीं गुजरात ने रणबीर और आलिया की एक और वीडियो सामने आई है. जिसमें दोनों अंबानी परिवार के छोटे बेटे आकाश अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर और आलिया शादी में स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दे सकते हैं. वहीं दोनों कपल्स कोरियोग्राफी प्रैक्टिस करने के लिए गुजरात पहुंचे हैं. हालांकि इसपर अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
View this post on InstagramA post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)
रणबीर और आलिया का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्म एनिमल में देखा गया था. तो वहीं आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं. वहीं दोनों कपल्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में लीड रोल निभाएंगे. वहीं उनके साथ विक्की कौशल भी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.





