Ramayan: रामानंद सागर की रामायण के सभी किरदार हमेशा के लिए मशहूर हो गए हैं. वहीं सीरीयल में भगवान राम बने अरुण ग्रोविल के दो पुत्र भला किसे नहीं याद हैं. रावण के वध के बाद उत्तर Ramayan कांड में लव और कुश की एंट्री हुई थी. जहां दोनों बालकों ने ‘हम कथा सुनाते’ गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया था. मगर क्या आप जानते हैं कि, लव (स्वप्निल जोशी) और कुश (मयूरेश क्षेत्रमाडे) आज कहां हैं.
लव बने एक्टर
रामायण में लव का रोल निभाने वाले एक्टर स्वप्निल जोशी आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. स्वप्निल मराठी और हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं आज वो एक सफल अभिनेता हैं. जाहिर है रामायण के स्टार्डम का स्वप्निल को काफी फायदा मिला. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अपनी दुनिया बना ली और कई बड़ी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

कुश ने छोड़ी एक्टिंग
रामायण में कुश की भूमिका निभाने वाले एक्टर मयूरेश क्षेत्रमाडे ने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दी है. रामायण सीरीयल में काम करने के बाद मयूरेश ने अपनी पढ़ाई पूरी करने का मन बनाया और फाइनेंस स्टडी के लिए विदेश चले गए. 2003 में मयूरेश ने विश्व बैंक में बतौर रिसर्चर अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं कई मल्टीनेश्नल कंपनी में काम करने के बाद मयूरेश ने अब अपना खुद का बिजनेस सेटअप कर लिया है. वहीं मयूरेश 170 मिलियन डॉलर कंपनी के मालिक हैं. मयूरेश अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में सेटेल हो चुके हैं.





