Rakhi Sawant: बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. आमतौर पर राखी अपने बयानों से कटाक्ष करके कई लोगों से पंगा ले चुकी हैं. वहीं इस फेहरिस्त में अब मशहूर डासंर और एक्टर नोरा फतेही का नाम भी शामिल हो गया है. राखी ने अपनी हरकतों से नोरा का जमकर मजाक बनाया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है. जिसमें राखी मजाकिया अंदाज में नोरा के डांस स्टेप्स को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान राखी किसी पार्टी में मौजूद हैं. ऐसे में सोफे पर बैठी राखी अचानक से दोनों पैर ऊपर करके नोरा के सुपरहिट सॉन्ग गर्मी गर्मी का सिग्नेचर स्टेप करने लगती हैं. वहीं राखी के बैकग्राउंड में नोरा-नोरा की आवाज भी सुनी जा सकती है. जिससे साफ है कि राखी नोरा की नकल उतारने की कोशिश कर रही थीं.
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया ट्रोल
नोरा का मजाक उड़ाने के चक्कर में राखी सावंत सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स राखी पर कई मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा, पुलिस को बोल कर इसके पकड़ो. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, कोई पागल खाने लेकर जाओ इसको. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये दुनिया की सबसे बड़ी छपरी है. वहीं नोरा की एक फैन ने कमेंट किया कि, ये नोरा की तुलना कभी नहीं कर सकती.

नोरा का रिएक्शन
राखी के इस वीडियो पर नोरा फतेही ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में सभी नोरा के पलटवार का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राखी ने किसी बी-टाउन अदाकारा से पंगा लिया है. इससे पहले भी राखी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और शर्लिन चोपड़ा पर विवादित बयान दे चुकी हैं.
ये भी पढ़ें – रिलीजिंग से पहले टाइगर 3 के मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज, फिल्म का नया प्रोमो आया सामने, एक्शन मोड में दिखे स्टार्स





