
Rajpal Yadav: 22 जनवरी को पूरा देश राममय हो गया था. वहीं राम भक्ति का खुमार लोगों में अभी भी परवान चढ़ रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें राजपाल यादव झंडा फहराते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. वहीं चंद मिनटों में इस वीडियो को लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं. तो आइए जानते हैं कि वीडियो के पीछे की हकीकत वास्तव में क्या है.
राजपाल यादव का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजपाल यादव को झंड़ा लेकर कूदते और नाचते हुए देखा जा सकता है. इसी के साथ वो जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. वीडियो के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि, ‘मैं उस वक्त हिमाचल में था. 22 जनवरी को एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी. अब उस दिन पूरा देश राम लल्ला के आने की खुशी में त्योहार मना रहा था. हर घर में दीवाली मनाई जा रही थी. मैं अब काम की कमिटमेंट की वजह से अयोध्या तो नहीं जा सका, इसलिए अपने भाव को एक्सप्रेस करते हुए मैंने झंडा उठाया और जय श्री राम का नारा लगाना शुरु कर दिया.’
View this post on Instagram
वीडियो को मिले मिलियन व्यूज
राजपाल यादव के इस वीडियो को इंटरनेट पर मिलियन की संख्या में व्यूज मिले हैं. जिसपर बात करते हुए राजपाल यादव कहते हैं कि, ‘मैं बहुत खुश था. सच कहूं, तो उस वीडियो को बस अपने इमोशन को व्यक्त करने के लिए अपलोड किया था. नहीं सोचा था कि इस कदर वो वायरल हो जाएगा. मैं जितना उत्साहित था और गिलहरी की तरह कूद रहा था, वो इमोशन फिर भी कम ही पड़ रहे थे. झंडा वहां मिल गया था, बस उठाकर मैंने अपने तरीके से एक्सप्रेस कर दिया था. वीडियो तो मिलियन नंबर पर वायरल हुआ. 60 से 65 मिलिन तक लोगों ने देख लिया है. 10 मिलियन लाइक्स मिले हैं. कमेंट्स भी बेतहाशा मिल रहे हैं.’




