समित द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा थे, मगर इसके बावजूद वो डेब्यू नहीं कर पाए.
Cricket News: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अभी तक भारत के लिए अंडर-19 में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही घरेलू अंडर-19 सीरीज के लिए वो भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, मगर वनडे के बाद टेस्ट से भी वो बाहर हैं. अब भारतीय अंडर 19 टीम के कोच ने समित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ना खेलने की वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
कोच ऋषिकेश कानिटकर का कहना है कि वो चार दिवसीय मैचों (अनौपचारिक टेस्ट) से भी बाहर रह सकते हैं. कोच ने बताया कि समित चोटिल हैं और वो इस वक्त नेशनल क्रिकेट एकेडमी ( NCA) में रिहैब पर हैं. क्रिकइंफो के अनुसार कानिटकर ने कहा-
फिलहाल वो एनसीए में हैं और अपने घुटने की चोट से उबर रहे हैं. इसलिए मुझे अभी तक पता नहीं है, ऐसा लगता है कि ऐसा होना असंभव है.
Injured Samit Dravid 'unlikely' to recover in time for four-dayers against Australia Under-19s https://t.co/mLOnihylJP pic.twitter.com/Qv51KYBowD
— Turbo Leaks (@TurboLeaks) September 29, 2024
भारतीय टीम की शानदार जीत
18 साल के समित ने महाराजा ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए खेलकर काफी सुर्खियां बटोरीं थी. वो कूच बेहार ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए भी खेले, जहां उनकी टीम जीत दर्ज की. समित की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया. सीरीज के शुरुआती दो मैच भारत ने लक्ष्य का पीछा करने हुए जीते. पहला मैच में सात विकेट और दूसरे मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की.

तीसरा और आखिरी मुकाबला भारत ने स्कोर डिफेंड करते हुए सात रन से जीता. सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर मिली थी, मगर भारतीय गेंदबाज जीत हासिल करने में सफल रहे. अब दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जाने हैं. 30 सितंबर से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी.





