Priety Zinta Share Her Twins Photo: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यारे जुड़वा बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने प्यारे बच्चों जय और जिया के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए दिखाते हैं।

प्रीति ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीर
प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रीति के दोनों जुड़वा बच्चे सूटकेस में बैठ हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जय येलो ड्रेस और जिया पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “यह आश्चर्यजनक है कि जब मैं यात्रा के लिए जाने वाली होती हूं, तो बच्चों को कैसे पता चल जाता है। मेरे लिए पैकिंग हमेशा कठिन हो जाती है, क्योंकि ये दोनों सूटकेस में कूद जाते हैं। मुझे लगता है कि अगली बार इन्हें मेरे बैग में पैक कर देना चाहिए।” ये भी पढ़ें: वायरल हुआ Sonu Sood का ट्वीट, मांगी Shahrukh Khan से फिल्म ‘पठान’ के हिट होने की पार्टी

प्रीति ने बच्चों के जन्मदिन पर शेयर की थी क्यूट तस्वीरें
इससे पहले, प्रीति ने जुड़वां बच्चों जिया और जय के पहले जन्मदिन का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया से दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के लिए एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, “मैं हमेशा से जानती थी कि मैं तुम्हें चाहती हूं। मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की, मैंने तुम्हारे लिए कामना की और अब तुम यहां हो और एक साल हो गया। मेरा दिल भर गया है और मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। आपकी अनमोल मुस्कान और मेरे जीवन में आपकी उपस्थिति मेरी छोटी जिया। जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी गुड़िया। आप वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी। आपका जीवन आज और हमेशा प्यार व खुशी से भरा रहे। मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो।” ये भी पढ़ें: Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी ने छीना सुमबुल तौकीर खान के हाथ से शो, एकता कपूर ने दिया इशारा




