Sonu Sood Tweet: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। 25 जनवरी 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स इस फिल्म को देखने पहुंचे थे। फिल्म ने अपने पहले दिन ही जमकर कमाई की है। बॉलीवुड से जुड़ा हर सितारा शाहरुख को उनकी इस कामयाबी की बधाई दे रहा है। वहीं, अब हाल ही में, एक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट कर शाहरुख से फिल्म की कामयाबी की पार्टी मांगी है।

सोनू सूद ने शाहरुख खान से मांगी पार्टी
दरअसल, सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू ने शाहरुख खान से पार्टी मांगी है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”पार्टी कहां हैं भाई #pathan”
Where is the party bhai @iamsrk ❤️ #Pathan
— sonu sood (@SonuSood) January 25, 2023
दिनेश कार्तिक ने भी दी बाधई
सिर्फ सोनू सूद ही नहीं, बल्कि क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी ट्वीट कर शाहरुख को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है। पोस्ट शेयर करते हुए दिनेश ने लिखा, ”पठान…मैं दुआ करता हूं कि ये फिल्म हिट हो। आपको सभी कामयाबी मिले शाहरुख खान”
PATHAAN …… loading….
— DK (@DineshKarthik) January 24, 2023
I want / wish it to be Megaaa blockbuster
Good luck @iamsrk
You deserve all the success ❤️💕#Pathaan
लंबे समय के बाद शाहरुख ने की वापसी
बता दें कि साल 2018 में शाहरुख फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहरुख के अवतार को बहुत प्यार मिल रहा है।




