Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार (Salaar) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. पहले ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सालार देखने के लिए थिएटर के बाहर ऑडियन्स की लम्बी लाइन लगी है. हालांकि रिलीजिंग के साथ सालार के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. सिल्वर स्क्रीन पर आते ही सालार ऑनलाइन लीक हो चुकी है. जिससे सालार को करोड़ों का नुकसान होने की संभावना लगाई जा रही है.
रिलीजिंग के बाद हुई लीक
खबरों की मानें तो सालार को रिलीज हुए चंद घंटे भी नहीं हुए थे कि कई पायरेटेड वेबसाइट्स ने फिल्म को फुल एचडी प्रिंट में अपलोड कर दिया है. जिससे सालार के मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है. दरअसल सालार से प्रभास ने बड़े पर्दे पर फिर से कमबैक किया है. वहीं फिल्म में प्रभास के रोल की काफी सराहना हो रही है. फैंस का मानना है कि सालार प्रभास के करियर की बेस्ट फिल्म होने वाली है. ऐसे में लीक होने के चलते सालार की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है. आंकड़ों की मानें को ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को करोड़ों रुपए का घाटा होने वाला है.

पायरेटेड साइट्स पर उपलब्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन लीक होने के कारण सालार टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, तमिलएमवी, फिल्मीज़िला, इबोम्मा जैसी टोरेंट वेबसाइटों जैसी कई पायरेटेड वेबसाइट्स पर फुल एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. जिसे यूजर्स फ्री में डाउनलोड करके घर बैठे देख सकते हैं.
सालार की ओपनिंग
केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म सालार ने सिनेमाघरों में ग्रैंड ओपनिंग की है. एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म ने रिलीजिंग से पहले ही 50 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं रिलीज होने के बाद पहले ही दिन सालार का कलेक्शन 95 करोड़ के पास पहुंच सकता है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीसुकुमारन और श्रुति हसन ने लीड रोल अदा किया है.





