Prabhas: बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है. फिल्म बाहुबली में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं दोनों एक्टर्स अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर भी चर्चा में थे. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फैंन्स से प्रभास और अनुष्का की शादी की फोटोज भी वायरल कर दी थी. मगर क्या आप जानते हैं कि, बाहुबली शादी क्यों नहीं कर रहे हैं.
परिवार ने दी इजाजत
प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरें सुनने के बाद प्रभास के परिवार ने भी उन्हें शादी करने की परमिशन दे दी है. प्रभास की फैमिली अनुष्का शेट्टी को काफी पसंद करती है. खबरों की मानें तो सभी चाहते हैं कि प्रभास अनुष्का के साथ अपना घर बसा लें. मगर प्रभास खुद इसके लिए राजी नहीं है.

प्रभास और अनुष्का की दोस्ती
फिल्म बाहुबली के हिट होने के बाद प्रभास और अनुष्का को अक्सर साथ मे स्पॉट किया जाता था. जिसके चलते दोनों के अफेयर की खबरों ने जमकर सूर्खियां बटोरी थी. हालांकि प्रभास का कहना है कि वो औपर अनुष्का महज दोस्त हैं. उनके बीच में सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है. वहीं प्रभास आज भी सिंगल हैं.

क्यों नहीं हुई प्रभास की शादी
बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले प्रभास सिंगल हैं. जिसकी वजह उनकी एक आदत है. दरअसल प्रभास काफी रिजर्व रहना पसंद करते हैं. फिल्म के सेट के अलावा प्रभास कभी किसी पार्टी या ओकेजन में शिरकत नहीं करते हैं. जिसके चलते उनके ज्यादा दोस्त भी नहीं है. वहीं प्रभास 6 हजार से ज्यादा रिश्ते भी ठुकरा चुके हैं. यही वजह है कि प्रभास अब तक अपनी लाइफ पार्टनर भी नहीं ढूंढ पाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास कब रिलेशनशिप में आकर फैंस को सरप्राइज देते हैं.

प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म सालार से बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं. प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ऐसे में किंग खान और साउथ सुपरस्टार की टक्कर बेहद दिलचस्प होने वाली है.



