Kalki 2989 AD: नाग अश्विन की फिल्म कल्की 2989 एडी (Kalki 2989 AD) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस साइंस फिक्शन फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोल निभा रही हैं. वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं. ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बन चुका है. तो वहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट का भी एलान कर दिया है.
कब रिलीज होगी फिल्म
प्रभास और दीपिका स्टारर फिल्म कल्की 2989 इसी साल 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जिसकी घोषणा खुद फिल्म के मेकर्स ने की है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है. जिसमें प्रभास स्पेसशिप के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि, “एक कहानी जोकि 6 हजार साल पहले खत्म हो चुकी थी, 8 मई 2024 को शुरु होगी. भविष्य की परतें खोली जाएंगी.”

मेकर्स ने अपनाया अनोखा तरीका
कल्की 2989 एडी की रिलीज डेट से लोगों को अवगत कराने के लिए मेकर्स ने काफी अनोखा तरीका ट्राई किया है. देश के कई मशहूर जगहों पर एलियन के रुप में कुछ लोग फिल्म का पोस्टर लेकर खड़े हैं. मुंबई के ताज होटल से लेकर गेट वे ऑफ इंडिया और बनारस के घाट पर एलियन के अवतार वाले लोगों को देखा जा सकता है. जिनके हाथ में कल्की 2989 एडी का वही पोस्टर है. जो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं इस पोस्टर पर भी बड़े अक्षरों में फिल्म की रिलीज डेट 9 मई 2024 लिखी हुई है.

कल्की 2989 एडी
नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कल्की 2989 एडी के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं. इस फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पटनी और कमल हसन भी मुख्य रोल निभाएंगे. ऐसे में प्रभास और दीपिका की जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.





