एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक देने वाले इस एक्शन स्टार से नितेश तिवारी की रामायण ट्रायलॉजी में बजरंगबली यानी की भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए बातचीत चल रही है।
Ramayan : डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर पार्टनर्स मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट, रामायण ट्रायलॉजी बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में फाइनलाइज कर दिया गया है, साईं पल्लवी को रणबीर के साथ देवी सीता के रूप में और यश को दुष्ट राजा रावण के रूप में जोड़ा गया है। अब एक और नाम है, जिसकी भागीदारी रामायण के सिनेमेटिक एडेप्टेशन को एक नए स्तर पर ले जा सकती है।

नितेश तिवारी की रामायण का सबसे नया सदस्य है…
पिंकविला की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भगवान हनुमान के लिए सनी देओल से संपर्क किया जा रहा है और मेकर्स शक्तिशाली हनुमान के रूप में उन्हें लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “हनुमान शक्ति के प्रतीक हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बजरंगबली के प्रतीक को सही ठहराने के लिए सनी देओल से बेहतर कोई नहीं है। एक्टर ने नितेश तिवारी की रामायण प्रस्तुति का हिस्सा बनने में इंटरेस्ट दिखाई है और वह हैं भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं। हालांकि, यह बात चीत अभी भी शुरुवाती चरण पर है।”

क्यों है सनी देओल इंटरेस्टेड इस प्रोजेक्ट के लिए
पोर्टल ने आगे बताया कि मेकर्स ने न केवल रामायण में भूमिका के लिए सनी पर विचार किया है, बल्कि भगवान हनुमान पर आधारित एक स्पिन-ऑफ फिल्म में भी अभिनय कराना चाहते हैं, और इस डील की वजह से सनी ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। पोर्टल ने सोर्सेज के हवाले से कहा, “रामायण ट्रायलॉजी का हिस्सा होने के अलावा, नितेश तिवारी अपने प्रोड्यूसर पार्टनर्स, अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा के साथ सनी देओल के साथ भगवान हनुमान पर एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।”
रामायण भगवान हनुमान के जीवन का एक छोटा सा हिस्सा है, और कहानी के कई अन्य पहलू भी हैं। नितेश भगवान हनुमान पर एक स्टैंडअलोन फिल्म में सनी देओल के साथ एक्सप्लोर करना चाहते है।”
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ कब रिलीज होगी ?

जैसा कि पिनविला ने बताया कि रणबीर और साई फरवरी 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ट्रायलॉजी में, पहला भाग भगवान राम और सीता पर ज्यादा फोकस रहेगा, जो सीता हरण के संघर्ष की ओर ले जाएगा। रणबीर और साई फरवरी से अगस्त 2024 तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। यश ने शूटिंग के लिए 15 दिन अलॉट किए हैं, और वह मोस्टली जुलाई 2024 में कलाकारों के साथ शामिल होंगे।





