Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की लेटेस्ट फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan) इन दिनों काफी चर्चा में है. ये फिल्म कल्की कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है. फिल्म इंडस्ट्री में नॉवेल से मूवी बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. मगर कई मशहूर राइटर्स इसका विरोध कर चुके हैं. ऐसे में मीडिया को नहीं पता कि कल्की कृष्णमूर्ति को पोन्नियिन सेलवन 2 कैसी लगी है. हालांकि नॉवेल सीरीज पढ़ने वाले लोग मणिरत्नम की इस फिल्म से काफी नाराज हैं. वहीं कई रीडर्स मणिरत्नम की इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं.

अगर आपने कल्की कृष्णमूर्ति का उपन्यास पोन्नियिन सेलवन नहीं पढ़ी है. तो आपको लोगों की नाराजगी पर हैरानी हो सकती है. मगर मणिरत्नम को पोन्नियिन सेलवन 1 से ही लोगों की आलोचना सुननी पड़ रही है. इस नॉवेल में कल्की ने कोडीकरई और वंधियादेव की कहानी को डिटेल में पेश किया है. वहीं नॉवेल के अंदर समुद्र कुमारी और पोन्नियिन की रोमांटिक लव स्टोरी को भी बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है. मगर मणिरत्नम ने इस सभी अहम चीजों को फिल्म में काफी कम समय दिया है.
ये भी पढ़ें – Pooja Dadlani: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सालाना इनकम जानकर हो जाएंगे हैरान, कई कीमती चीजों की भी हैं मालकिन
वहीं कल्की की किताब में कदमबुर किले की राजकुमारी मणिमेगालाई को वंधियादेव से प्यार हो जाता है. ऐसे में जब विंधयादेव पर चोल राजा को मारने का आरोप लगता है. तो मणिमेगलाई सारा दोष अपने सर पर ले लेती है. वहीं मणिमेगलाई विंधयादेव से बेशुमार मोहब्बत करती है. इसके बावजूद वो किताब का सबसे दुखी किरदार है. वहीं पोन्नियिन सेलवन 2 में मणिमेगलाई का रोल नंदनी (ऐश्वर्या राय) ने निभाया है. मगर वीर पंड्यन के साथ नंदनी का रिश्ता पूरी फिल्म में अधूरा नजर आता है, वहीं नंदनी के किरदार का अंत भी मिस्ट्री बन जाता है.





