बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लेने का कमाल करने वाले इस अनुभवी गेंदबाज ने अगले ही मुकाबले में फिर से वही कारनामा अंजाम दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में भी उन्होंने वैसा ही कमाल कर दिखाया.
AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईसीसी टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लेने का कमाल करने वाले इस गेंदबाज ने अगले ही मुकाबले में फिर से वही कारनामा अंजाम दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में भी उन्होंने एक और बार हैट्रिक लेने का कमाल कर दिखाया. मजे की बात यह है कि दोनों ही मैच में उन्होंने हैट्रिक दो ओवर में पूरा किया.
पैट कमिंस आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम दो लगातार मैच में हैट्रिक है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस धुरंधर ने राशिद खान को 17.6 ओवर में आउट किया. इसके बाद जब नया ओवर लेकर आए तो करीम जन्नत को पहली बॉल पर आउट किया और फिर दूसरी बॉल पर गुलबदीन नाईब को चलता किया.
PAT CUMMINS – FIRST BOWLER TO TAKE 2 HAT-TRICKS IN T20I WORLD CUP HISTORY. 🚀 pic.twitter.com/mBVTBJLiL9
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक
पैट कमिंस ने पिछले मैच में ही बांग्लादेश के खिलाफ भी ऐसी ही हैट्रिक ली थी. एक ओवर की लगातार तीन गेंद नहीं बल्कि दो ओवर में लगातार तीन गेंद पर यह कमाल किया था. उन्होंने 17.5 में महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर मेहदी हसन को एडम जम्पा के हाथों कैच करवाया. अगले ओवर में आते ही पहली बॉल पर तौहीद हृदय को आउट कर हैट्रिक पूरी की.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान के ओपनर्स इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय साझेदारी कर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ही बैटर फिफ्टी जमाने के बाद आउट हुए. मार्कस स्टोइनिस ने इस जोड़ी को तोड़ा और फिर एडम जम्पा ने लगातार विकेट निकालकर टीम के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया. आखिर में आकर पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर अफगानिस्तान को 6 विकेट पर 148 रन पर रोक दिया.





