Seema Haider: सीमा हैदर लगातार प्रूव करती आ रही हैं कि वो अब सनातनी हैं और हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि वो तुलसी की पूजा करती हुईं स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते हुए नज़र आ रही हैं।
सीमा हैदर का अलग अंदाज ने खींचा सभी का ध्यान:
इन विडियोज में ये बात साफ नजर आ रहा है कि सीमा हैदर तुलसी की पूजा कर रही हैं और जय श्रीराम के नारे भी लगा रही हैं। इसको देखकर आप या कोई भी कभी अंदाजा भी नहीं लगा सकता हैं की ये कभी मुस्लिम हुआ करती थीं। चार बच्चों के साथ सरहद पार कर भारत आईं पाकिस्तानी सिटीजन सीमा हैदर को लेकर कई ड्रामा और विवाद सामने आते रहते हैं।

हाल ही में वो प्रेगनेंट है, ये बात सामने आई थी जिसके बाद सीमा ने खुद ही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी थी। पिछले कुछ समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा के एक्स हसबेंड गुलाम हैदर से उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सीमा हैदर इसके अलावा भी कई कारणों से चर्चा में हैं। शुरु शुरु में सीमा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं थीं और पता चला था कि उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। बात यहां तक आप पहुंची थी कहा जा रहा था की उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका भी मिला है, जहां उन्होंने खुद से इस बार की ख्वाइश भी जताई थीं।

कहां तक पहुंची सुरक्षा एजेंसियों का काम ?
सुरक्षा एजेंसि की तरफ से सीमा हैदर को क्लीन चिट मिलने के लिए कई लोग बेहद इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद किसी तरह का कोई अपडेट नहीं आया है और सीमा हैदर इस बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को देखा गया की वो क्यूआर कोड साझा करते हुए पैसों की मांग करती हैं, मदद की गुहार लगाते हुए और इसी से वो अपने घर का कमरा बनवा रही हैं।
सोशल मीडिया में जमकर हो रही है ट्रेंड
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर काफी दीवानगी है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। जहां इंस्टाग्राम पर उनके अब 1 लाख 16 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, वहीं उनके कई फैन पेजेस भी बन चुके हैं। इनके रील्स पर भी लोगों के कमाल के लाइक्स और कमेंट्स की भरमार रहती हैं।
क्या लगता है आपको क्या सीमा हैदर ने सच में अपनाया है ये धर्म? या फिर है कोई इसके पीछे की साजिश ? कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं। टेलिविजन, एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड से जुड़े हुए तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।





