
करीना कपूर और अमीषा पटेल के बीच फिल्म ‘कहो न प्यार है’ को लेकर तकरार है। कॉफी विद करण के प्रोमो में करण ने करीना से गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शिरकत न करने की वजह पूछी।
Koffee With Karan season 8: कॉफी विद करण 8 के चौथे एपिसोड में ननद भाभी की जोड़ी एक साथ दिखाई देने वाली है। शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर एंट्री लेने वाले हैं। शो का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें करण करीना को अपनी सोल सिस्टर और आलिया को फर्स्ट डॉटर बताते हुए इंट्रड्यूस किया। शो के प्रोमो में करण ने करीना से अमीषा पटेल के साथ कॉन्ट्रोवसी को लेकर सवाल किया जिसे एक्ट्रेस ने इग्नोर कर दिया।
बता दें कि करीना कपूर और अमीषा पटेल के बीच फिल्म ‘कहो न प्यार है’ को लेकर तकरार है। ऐसे में कॉफी विद करण के प्रोमो में करण ने करीना से गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शिरकत न करने की वजह पूछी।
करण ने कहा, ‘आपने गदर 2 पार्टी अटेंड क्यों नहीं की?’ करीना ने पूछा- ‘मैं?’ करण ने आगे कहा क्योंकि आपकी और अमीषा की हिस्ट्री है। इसपर करीना ने जवाब दिया- ‘कैसी हिस्ट्री?’ फिर करण कहो न प्यार का जिक्र किया जिसपर करीना कहती हैं, ‘मैं इग्नोर कर रही हूं करण’।
https://www.instagram.com/reel/CzkxV4-In1z/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
करीना ने अमीषा को लेकर कही थी यह बात
बता दें कि फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहो ना प्यार है से बाहर निकलने और अमीषा के साथ अपने झगड़े पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कहा था कि यह फिल्म ऋतिक के लिए बनाई गई थी और उनके पिता ने पर काफी मेहनत की थी जबकि अमीषा पर उन्होंने पांच सेकंड भी खर्च नहीं किए थे। फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स हैं जहां अमीषा के चेहरे पर मुंहासे और आंखों के नीचे निशान हैं। करीना ने दावा किया था कि अगर ‘कहो न प्यार है’ में अमीषा की जगह वो होतीं फिल्म में होतीं तो उन्हें बेहतर डील मिलती।
अमीषा ने दिया था करीना को जवाब
करीना कपूर के इस बयान पर अमीषा पटेल ने सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि करीना ने कहा था कि अगर वह ‘कहो न प्यार है’ करती तो वह मुझसे बेहतर काम करती।
हो सकता है कि वह होती या शायद वह नहीं होती। लेकिन बात यह है कि सोनिया मैं थी, मैंने कैरेक्टर के साथ इंसाफ किया और फिल्म हिट थी। कोई भी इस सच से भाग नहीं सकता। अमीषा ने आगे कहा थी कि वे दूसरी फिल्मों में दूसरी लड़कियों की जगह लेकर क्या कर सकती थीं इस बारे में वे नहीं जानतीं।




