
The Greatest Of All Time थलापति विजय की आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले ही विजय ने अपनी अगली एक्शन ड्रामा की अनाउंसमेंट की थी जिसमें प्रभु देवा भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अब विजय ने पोंगल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। देखिए यहां।
The Greatest of All Time ( GOAT ) First Look: साल 2023 में ‘लियो’ से धमाका करने के बाद थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही विजय ने इस एक्शन थ्रिलर की अनाउंसमेंट की थी।
आज पोंगल (Pongal) है और इस शुभ अवसर पर विजय ने चाहने वालों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ एक सरप्राइज भी दिया। पोंगल पर उन्होंने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (The Greatest of All Time) का नया धांसू पोस्टर रिलीज किया है।
एक्शन अवतार में दिखे थलापति विजय
अभी तक आपने ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में सिर्फ थलापति विजय का लुक देखा है, लेकिन पोंगल के मौके पर सभी के लुक रिवील कर दिए गए हैं। थलापति विजय ने एक्स (ट्विटर) पर आगामी फिल्म का पोस्टर आउट किया है। पोस्टर में थलापति विजय के साथ प्रभु देवा, प्रशांत और अजमल दिखाई दे रहे हैं। सभी मिलिटरी यूनिफॉर्म में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मिलिए GOAT स्क्वाड से।”
Meet #TheGOATsquad
— AGS Entertainment (@Ags_production) January 15, 2024
Wish you all #TheGreatestOfAllTime Pongal ❤️#AGS25 #Thalapathy68 @actorvijay Sir@ags_production #KalpathiSAghoram #KalpathiSGanesh #KalpathiSSuresh @vp_offl @archanakalpathi @aishkalpathi @venkat_manickam @malinavin @thisisysr @actorprashanth @PDdancing… pic.twitter.com/AiblZJNyw1
कब रिलीज होगी विजय की आगामी फिल्म?
थलापति विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। वेंकट ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। पहले इस फिल्म का नाम थलापति 68 था। एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में विजय, प्रभु, प्रशांत और अजमल के अलावा स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, मोहन, जयराम और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है।
GOAT के अलावा थलापति विजय, शाह रुख खान के साथ एटली की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिलहाल, डायरेक्टर फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं।




