Abhishek Sharma ने IPL 2024 के मैच में Mumbai Indians को कूट दिया. उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी मारी. इसके बावजूद युवराज सिंह ने X पर उन्हें धमकी दे डाली.
IPL 2024: अभिषेक शर्मा. SRHvsMI मैच के हीरो. मैच भी ऐसा, जितने तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले. इससे पहले किसी भी T20 मैच में 523 रन नहीं बने थे. और इस मैच में अभिषेक को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. अभिषेक ने 23 गेंदों पर 63 रन बनाए. इसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे. अभिषेक की इस पारी की सबने तारीफ़ की. लेकिन उनके गुरु युवराज सिंह ने इस बैटिंग के बावजूद उन्हें सरेआम चप्पल से पीटने की धमकी दे डाली.
अभिषेक ग्यारहवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. पीयूष चावला को ठीकठाक कूट चुके अभिषेक इस गेंद पर भी छक्का जड़ने के चक्कर में थे. लेकिन गेंद तेज होने के चलते शॉट जल्दी आ गया. और डीप मिड विकेट पर नमन धीर ने कैच पकड़ उन्हें चलता किया. अभिषेक के आउट होते ही युवी ने ट्वीट किया,
Waah sir Abhishek waah 👏🏻 great innings but what a splendid shot to get out on! Laaton ke bhoot baaton se nahi maante! Special 🩴 waiting for you now @IamAbhiSharma4
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 27, 2024
Great knock by Klassy #Klaasen! #SRHvMI #IPL2024
अभिषेक ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात भी की. वह बोले,
‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के अच्छे प्रदर्शन से बहुत कॉन्फ़िडेंस मिला. हमारे पास टीम में बहुत सारे पंजाबी लड़के हैं और इससे भी आत्मविश्वास आता है. बल्लेबाजों के लिए टीम का संदेश साफ है- जाओ और खुद को एक्सप्रेस करो. और ये मरेे लिए बहुत अच्छी बात है.’
अभिषेक ने इस मैच में ट्रैविस हेड के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की. उनके बारे में बात करते हुए अभिषेक बोले,
‘हेड मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक हैं. मैं सच में उनकी बैटिंग की तारीफ़ करता हूं. उनके साथ बैटिंग करके बहुत मजा आया. बीती रात मेरी ब्रायन लारा से बात हुई थी, इससे बहुत मदद मिली.’

इससे पहले हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. उनका ये फैसला शुरू में ही ग़लत साबित हो गया. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुरू से ही उनके बोलर्स को खूब धुना. टीम ने पहले सात ओवर्स में ही सौ रन पूरे कर लिए. ये कुटाई अंत तक जारी रही. 20 ओवर्स खत्म हुए तो स्कोरबोर्ड पर 277 रन टंग चुके थे.
लेकिन मुंबई ने हार नहीं मानी. बैटिंग के वक्त इनके बैटर पॉज़िटिव इंटेंट के साथ आए. ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले तीन ओवर्स में ही 50 रन बना डाले. मुंबई ने पूरे बीस ओवर तक डटकर बैटिंग की. हैदराबाद के बोलर्स को खूब धुना. लेकिन स्कोर इतना ज्यादा था, कि ये लोग मैच हार ही गए.
हैदराबाद ने मैच को 31 रन से अपने नाम किया. मुंबई की ये लगातार दूसरी हार थी. इससे पहले उन्हें गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में मात दी थी. उस मैच में भी हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था.





