पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली के दिमाग में क्लॉट बन गया है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के पास ठाणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है.
Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. उन्हें तब अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा, जब उनकी सेहत बिगड़ गई. कांबली को मुंबई के पास ठाणे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद बताया है कि उनके दिमाग में क्लॉट (खून का थक्का) बन गया है
बता दें कांबली को 21 दिसंबर को ठाणे के अक्रुति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि यह इस क्रिकेटर ने भर्ती होने से पहले यूरिन इन्फेक्शन और लगातार क्रैम्प्स आने की शिकायत की थी, तब उन्हें भिवंडी के काल्हेर के हॉस्पिटल में शनिवार को भर्ती कराया गया.

इसके बाद उनके एक के बाद एक कई टेस्ट किए गए, जिसके लिए उन्हें ठाणे के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. यहां कांबली के ब्रेन में क्लॉट का पता चला. डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि कांबली लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और डॉक्टरों की टीम मंगलवार को भी कुछ और जरूरी टेस्ट कराएगी.
VIDEO | Former Indian cricketer Vinod Kambli was admitted to Akruti Hospital, a private facility in Thane, Maharashtra, on Saturday, December 21, after his health condition deteriorated.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 23, 2024
The 52-year-old was brought to the hospital by one of his fans who also owns the hospital in… pic.twitter.com/128LnbYkcu
त्रिवेदी ने यह भी बताया कि अस्पताल के इनचार्ज एस. सिंह ने कांबली को अपने इस अस्पताल में आजीवन मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है. विनोद कांबली एक दशक से भी अधिक समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.
1996 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे विनोद कांबली जब कई बार भारतीय टीम में कमबैक करके भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे, तो उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेकर बॉलीवुड का रुख किया था. लेकिन यहां भी उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं और इसके बाद वह नशे की लत में घिर गए. समय के साथ-साथ उनकी सेहत और वित्तीय हालत बिगड़ती चली गई.





