उर्वशी रौतेला बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरे विश्व सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वें अक्सर अपनी गतिविधि और बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने अनिल कपूर से जुड़ा बयान दिया था। जिसको लेकर वें खूब सुर्खियां बटोर रही है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
अनिल को लेकर दिया बड़ा बयान
उर्वशी रौतेला ने साल 2019 में अनीस बजमी की फिल्म ‘पागलपंती’ में काम किया था। उसी का प्रमोशन करने के लिए वह बिग बॉस 13 के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट और अनिल कपूर मौजूद दे। दोनों ही एक्ट्रेस अनिल और सलमान खान के साथ एक गेम खेलती हैं। इस दौरान दोनों बारी-बारी से एक-एक सवाल पूछती हैं। इसी दौरान कृति पूछती हैं कि सलमान बताइए ऐसा क्या है जो अनिल जी को कभी नहीं करना चाहिए?

फौरन अनिल कहते हैं कि उन्हें ये जी-जी न कहा जाए। तो उर्वशी कहती हैं- अनिल कपूर| इस पर सभी उनका मजाक बनाने लगते हैं। इसके बाद सलमान खान बोलते हैं कि रियाटयरमेंट भी रियाटयर हो जाएगा लेकिन अनिल कपूर कभी रियाटयर नहीं होंगे। सलमान खान फिर उर्वशी की तरफ देखकर बोलते हैं- आप रियाटयर हो जाएंगी एक दिन… मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि आप इनकी (अनिल) मां का किरदार प्ले करेंगी।
उर्वशी बनेगी अनिल की मां
कृति भी फटाक से बोलती हैं- मुझे भी यही लग रहा है। उर्वशी ये सुनकर शरम से पानी-पानी हो जाती हैं। अनिल फिर कहते हैं- मुझे ऐसी माएं मिल जाएं तो मुझे बहुत खुशी होगी। फिर सब हंसने लग जाते हैं।वहीं, आगे उर्वशी सवाल पूछने लगती हैं। लेकिन इस दौरान वह अपने हाथ को बहुत हिलाती हैं। ये देखकर अनिल कपूर चिढ़ जाते हैं। उनका कहना होता है जैसे वो कोई अवॉर्ड शो होस्ट कर रही हैं, ऐसे रिएक्ट कर रही हैं।
अनिल उनसे बोलते हैं- ऐसे ऐसे क्या बोल रही हो। नॉर्मल बात करो ना। खुलकर बात करो। डरो मत एकदम खुलकर बात करो। सलमान भी उनकी हां में हां मिलाते दिखाई देते हैं। इससे उर्वशी खुद को बेइज्जत महसूस करती हैं। वह बोलती नहीं लेकिन चेहरे पर ये बात साफ नजर आने लगती है।





