प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने बाॅलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद अब वें हाॅलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर रही है। प्रियंका बचनप से ही शरारत रही है। उन्होंने बचपन से ही काफी शरारत की है। इससे जुड़ा किस्सा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
बंदरिया ने जड़ दिया था थप्पड़
खुद प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि, ‘मैं जब तीसरी क्लास में पढ़ती थी तो हम लखनऊ रहते थे। वहां जब में स्कूल जाती थी तो हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर बैठे होते थे।”

प्रियंका ने आगे कहा कि, एक दिन जब हम वहां से गुजर रहे थे तो एक बंदरिया पेड़ पर खड़ी होकर अपने आप को साफ कर रही थी तो मुझे ये देखने में बहुत फनी लगा और मैं उसे देखकर जोर जोर से हंसने लगी। फिर पता नहीं क्या हुआ वो बंदरिया नीचे आई, उसने मुझे देखा…मुझे थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई..मैं सच रह रही हूं मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा…’
निक जोनस से शादी की

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची थी। जिसमें वो साड़ी पहने हुए गजब की सुंदर दिखी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों अब एक बेटी मालती के पेरेंट्स हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।





