आमिर खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। वें जब कोई भी फिल्म बनाते हैं तो वें पूरी शिद्दत से उस फिल्म में लग जाते हैं। इसका उदाहरण उनकी कई फिल्मों में देखने को मिलता है। यह सभी को उनकी फिल्म पीके में देखने को मिला था। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया था ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
आमिर खान ने खाए थे 100 पान
गौरतलब है कि पीके में आमिर खान का किरदार ऐसा था जिसमें उनके बड़े-बड़े कान थे और वह पूरे टाइम पान खाता था। वहीं अपने होठों को लाल रखने के लिए आमिर खान हर वकर्त पान चिबाते थे, ताकि उनके होठों का कलर हर सीन में एक जैसे ही दिखे। वह एक दिन शूटिंग के दौरान आमिर खान 100 पान खा गए थे। इस चक्कर में सेट पर हर वक्त एक पान वाले भईया अपना दुकान खोले हुए रखते हैं।

कहा जाता है कि हर सीन से पहले आमिर 15 से 29 पान खा जाया करते थे।आमिर के अलावा इस फिल्म में अनुष्का के पिता के किरदार परीक्षित साहनी ने किया था। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘पीके’ फिल्म के एक सीन में मुझे आमिर को थप्पड़ मारना था। आमिर एक शानदार एक्टर हैं, मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।’
सच में खा लिया था थप्पड़
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के सीन में जब मैंने उन्हें नकली थप्पड़ मारा, तो उन्होंने कहा कि आप मुझे थप्पड़ मारो। मैंने कहा कि मैं आपको थप्पड़ कैसे मार सकता हूं। इसपर उन्होंने कहा, नहीं, नहीं आपको मारना ही चाहिए। तो इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है, जब पहली बार मैंने उन्हें थप्पड़ मारा तो वह रूक गए और कहा आपने सच में मुझे थप्पड़ मारा है।
बहुत कम एक्टर ऐसा करते हैं। वह एक महान अभिनेता हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से जानते हैं।वहीं इन दिनों आमिर खान अपनी लाडली बेटी आयरा खान की शादी को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में आयरा को एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया था, जहां अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए आमिर खान भी पहुंचे थे। इन दौरान उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता भी मौदूद नजर आईं।





