
सनी देओल की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहे हैं। ये देख सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वह नशे में होने की वजह से इस तरह से चल रहे हैं। इसके अलावा भी कई यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।फिल्म की शूटिंग या कुछ और..जानिए पूरा सच क्या है।
Sunny Deol: सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग कर रहे थे। किसी ने उनकी एक क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब ये वीडियो हर जगह वायरल की जा रही है। लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में सनी देओल लड़खड़ाते हुए रोड पर चल रहे हैं। इसके बाद वो एक ऑटो वाले के पास जाते हैं।
#SunnyDeol spotted wandering alone at night in Mumbai as rickshaw driver pulls up to help; actor’s unsteady gait gets fans talking. Watchhttps://t.co/EzjWx93z1q
— Indian Express Entertainment (@ieEntertainment) December 6, 2023
ऑटो वाला उनकी मदद करता है। उनकी ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सनी पाजी ने ज्यादा शराब पी ली है। तो वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि ये डीपफेक वीडियो है। जबकि एक यूजर ने यह बताया कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो का सच यही है कि वो अपनी फिल्म ‘सफर’ के लिए शूट कर रहे थे।
शराब का सेवन नहीं करते हैं सनी देओल
सनी ने कई बार अपने इंटरव्यू में ये बात बताई है कि वह शराब का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग शराब पीने के इतने शौकीन कैसे हो सकते हैं।
लोगों ने किया रिएक्ट
अभिनेता की इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’सनी देओल कहां घूम रहे हो इतनी रात को?’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘यहां क्या चल रहा है? मुझे लगा कि सनी देयोल शराब नहीं पीते?’ एक अन्य ने लिखा, ‘नफरत करने वाले इस वीडियो के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे हैं कि सनी पाजी को जुहू में नशे में देखा गया।’




