सोहेल खान बाॅलीवुड के जाने-माने एक्टर है। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें अरबाज और सलमान खान के भाई भी है। जिसके कारण वें कई बार सुर्खियों में रहते हैं। सोहेल एक बार अपने प्यार के कारण भी काफी सुर्खियों में आए थे। जब वें अपने पहले प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ लिए थे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
चोरी चुपके लाए थे अपने घर
सीमा सचदेव सोहेल खान का पहली नजर का प्यार थीं। यह वह दौर था, जब सोहेल फिल्मों में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और सीमा फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। दिल्ली की रहने वाली सीमा मुंबई में अपना करियर बनाने आई थीं।इस दौरान ही सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई। दोनों ने जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। सीमा और सोहेल दोनों ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।

बात तब बिगड़ी, जब सीमा के परिवार को दोनों के रिश्तों के बारे में पता चला। इसके बाद सीमा और सोहेल खान की मुलाकात पर बंदिशें लगा दी गईं, जिससे दोनों का मिलना-जुलना बिल्कुल बंद हो गया। जैसा कि सोहेल की फिल्म का नाम है ‘प्यार किया तो डरना क्या।’ दोनों ने शादी करने का फैसला किया और सीमा अपने घर से भागकर सोहेल खान के पास आ गईं। अब बात यह थी कि सीमा को सोहेल अपने घर तो ले आए, लेकिन सलीम खान को इस बारे में कोई खबर नहीं थी।
मौलेवी को किडनैप कर पढ़ाया था निकाह
सोहेल खान और सीमा गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सोहेल ने पिता सलीम खान को जगाया और बताया कि सीमा घर आ चुकी है और दोनों ने शादी का फैसला किया है। सलीम खान ने तब पहली बार सीमा से मुलाकात की। तय हुआ कि शादी होगी। सलीम खान ने कहा कि लड़की को घर में ऐसे नहीं रख सकते, निकाह कराना होगा। सबकी आपस में बात हुई कि मौलवी साहब को बुलाया जाए। तो सोहेल खान के कुछ दोस्त मौलवी को तुरंत ढूंढने निकल पड़े। उनके दोस्तों को नजदीक मौजूद मस्जिद के पास मौलवी साहब टहलते हुए नजर आए। दोस्तों ने उन्हें वहां से उठा लिया। मौलवी साहब को इस तरह किडनैप होना पसंद नहीं आया। वह गुस्से में लाल हो गए। मौलवी साहब जब सोहेल के घर पहुंचे तो दरवाजे वहां सोहेल खान और सीमा बैठे हुए थे। मौलवी साहब खासे नाराज थे, लेकिन तभी वहां सलीम खान आए।

मौलवी साहब की नजर जैसे ही सलीम खान पर पड़ी, वह नाराजगी और मुस्कुराहट के भाव को साथ में समेटते हुए बोल पड़े- मैं समझ गया था, ऐसी हरकत सिर्फ आपके बेटे ही कर सकते हैं। और फिर चट मंगनी और पट ब्याह हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब मौलवी साहब गुस्से में थे, तब उस दौरान बताया था कि सलीम खान ने भी सलमान की मां से शादी के लिए इन्हीं मौलवी साहब को इसी तरह किडनैप किया था। उन दिनों सलीम खान के पिता और सुशीला के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। तब नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे मौलवी साहब को रास्ते से पकड़कर सलीम खान घर ले आए थे और सुशीला के साथ निकाह पढ़ा था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।





