
जागनगर में Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री वेडिंग की धूम मची है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी सितारों की प्रेजेंस से शाम सज रही। जहां पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना की परफॉर्मेंस छाई रही वहीं दूसरे दिन ये शाम बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाह रुख खान ने अपने नाम की। उन्होंने अंबानी फैमिली के फंक्शन में अपनी बातों से चार चांद लगा दिया।
Shah Rukh Khan at Ambani Pre-Wedding function: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री वेडिंग फंक्शन की धूम गुजरात के जामनगर में देखने को मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, सितारों की प्रेजेंस से प्री वेडिंग की शाम सजी रही। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी काफी धूम धड़ाका होते देखने को मिला। जहां अनंत-राधिका ने अपनी स्पीच से लोगों का दिल जीता, वहीं शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी कुछ ऐसा कहा, जिससे लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
Shah as Pathaan. ❤️❤️❤️ #ShahRukhKhan He is so so so hot. My lover. pic.twitter.com/0MgARuHd7v
— MoviesObsessed (@ObsessedMovies) March 2, 2024
दूसरे दिन भी बरकरार रहा एंटरटेनमेंट
King Khan grooves to Diljit Dosanjh’s songs on the stage with Suhana Khan, Ananya Panday at the pre wedding celebration of Anant Ambani. #ShahRukhKhan #DiljitDosanjh #SuhanaKhan #AnanyaPanday #AnantAmbani #AnantRadhika #RadhikaMerchant #AmbaniPreWedding pic.twitter.com/wJ2zum1AVn
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) March 2, 2024
प्री वेडिंग सेरेमनी में सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) सहित कई सितारों ने शिरकत की। यहां पॉप सिंगर रिहाना भी पहुंचीं, जिन्होंने गाला राउंड में अपने गानों से समां बांध दिया। वहीं, बॉलीवुड सिंगर्स में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने हिट सॉन्ग ‘तेरा नई मैं लवर’ पर परफॉर्मेंस दी।
‘जय श्रीराम’ से शाह रुख ने शुरू की अपनी बात
इस दौरान शाह रुख खान ने अंबानी फैमिली का खूबसूरत इंट्रोडक्शन दिया। उन्होंने ‘जय श्रीराम’ कहकर अपनी बात शुरू की। किंग खान ने कहा, ”आप सबने डांस परफॉर्मेंस देखी। भाइयों ने डांस किया, बहनों ने डांस किया…लेकिन यूनिटी की बात करें, तो वो प्रार्थना और आशीर्वाद के बिना आगे नहीं जा सकती। तो मैं आप सबको अंबानी फैमिकी की पावरपफ गर्ल्स से मिलवाता हूं, जो परिवार की त्रिमूर्ति हैं- सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती।”
King Khan is here to rule at the #AnantRadhikaCelebration 🔥#AnantAmbani #AnantRadhikaWedding#ShahRukhKhan #SRK
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) March 2, 2024
pic.twitter.com/es0heWVz8o
इसके बाद शाह रुख खान ने कोकिलाबेन अंबानी, पूर्णिमा दलाल और देव्यानी खिमजी का नाम लिया। किंग खान ने बताया कि ये तीनों लेडीज अंबानी फैमिली की पिलर हैं।
आज होंगे ये कार्यक्रम
प्री वेडिंग सेरेमनी का आज तीसरा और आखिरी दिन है। आज के दिन ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘हस्ताक्षर’ हैं। ‘टस्कर ट्रेल्स’ आउटडोर कार्यक्रम होगा, जहां मेहमानों को जामनगर की सुंदरता दिखाई जाएगी। वहीं, दूसरा कार्यक्रम के लिए उन्हें इंडियन ड्रेस पहनाई जाएगी।




