बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर होते हैं। जो फिल्मों में हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरदार में ज्यादा फेमस होते हैं। ऐसे इंडस्ट्री में कई एक्टर है। इनमें से ही एक प्रकाश राज है। जो फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से कई लोगों को अपना फैन बनाते हैं। लेकिन कई बार प्रकाश राज अपनी फिल्मों की वजह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। आईये जानते है उनके किस्सों के बारे में।
बच्चों के निधन कारण पहली पत्नी से लिया तलाक
दरअसल, प्रकाश राजा ने साल 1994 में साउथ की फेमस एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। ललिता और प्रकाश राज की जिंदगी अचछी खासी चल रही थी लेकिन एक समय ऐसा आया जब दोनों की बसी-बसाई दुनिया ही उजड़ गई और उन्होंने अपनी राहें जुदा कर ली थी। दरअसल, इस शादी से एक्टर के तीन बच्चे थे। मेघना, पूजा और बेटा सिद्धू, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और महज 5 साल की उम्र में प्रकाश और ललिता ने अपने बेटे को खो दिया।

प्रकाश राज और ललिता के बेटे की मौत एक फीट ऊंची टेबल से गिरने के बाद हुई थी। टेबल से गिरने के बाद वो ठीक हो गया था मगर कुछ ही महीनों बाद उसे दौरे आने लगे थे, जिसके बाद उसका निधन हो गया था। दोनों ही स्टार इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। कोई नहीं समझ पाया कि वजह क्या था। बेटे की मौत के बाद प्रकाश राज और पत्नी ललिता के रिश्ते काफी बदल गए थे। हालात इतने बुरे हो गए थे कि 15 साल पुराना रिश्ता टूट गया। दोनों ने तलाक ले लिया और अपनी राहें जुदा कर ली थी।
2010 में की दूसरी शादी
एक साल बाद ही एक्टर ने दूसरी शादी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से की थी। वो उम्र में 13 साल छोटी हैं। अब अगर पोनी वर्मा और प्रकाश राज की प्रेम कहानी की बात की जाए तो इनकी पहली मुलाकात तब हुई जब ललिता के साथ एक्टर का तलाक का केस चल रहा था। पोनी के लिए ये सब आसान नहीं था। पोनी और प्रकाश राज की शादी की खूब आलोचनाएं हुईं।

इनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। वो उनकी फिल्म को कोरियोग्राफ कर रही थीं। इसी दौरान पोनी वर्मा ने प्रकाश राज की बेटियों से कहा था कि उनके पिता को फिर से शादी कर लेना चाहिए। फिर क्या था एक्टर ने पोनी से ही 2010 में शादी कर ली। आज प्रकाश राज 50 से ज्यादा की उम्र के हैं और पोनी से एक बेटे वेदांत के पिता भी हैं।





