
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचे थे। उन्होंने घर में कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती भी की। शो से बाहर आने के बाद अब ओरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो सलमान खान के साथ और कम करना चाहते हैं। ओरी ने कहा कि वो सलमान खान की एक फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहते हैं।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी पहुंचे थे। उन्होंने शो में दो दिन के लिए हिस्सा लिया था। घर में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ ओरी ने खूब मस्ती की। बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब उन्होंने घर का अनुभव शेयर किया है।
ओरी को बिग बॉस 17 में सबसे अच्छे होस्ट सलमान खान लगे। शो में उन्होंने भाईजान के साथ भी कुछ मजेदार बाते कीं। ओरी को सलमान खान इतने पसंद आए कि अब वो उनकी फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहते हैं।
किस फिल्म के में काम करना चाहते हैं ओरी ?
Such a fun human man!!! I can’t even imagine how entertaining the parties must be where he goes…
— Jen 🍷 (@DsouzaJennifer) November 27, 2023
He is surely fun 🤩 #Orry #BiggBoss17 #BiggBoss_Tak pic.twitter.com/jN5xX1dvmP
बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अब ओरी ने अपने एक इंटरव्यू में शो को लेकर बात की। पिंकविला के साथ बातचीत में ओरी ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई। ओरी से बातचीत में पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहेगे। इस पर ओरी ने कहा कि वो सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2 में काम करने की इच्छा जताई।
सलमान के फैन हुए ओरी
I want what orry gets ( 20-30 lacs for a selfie )😭 pic.twitter.com/G4STDfaWAQ
— 𝙎𝘼𝙍𝘾𝘼𝙎𝙌𝙊 (@sarcasqo) November 27, 2023
ओरी ने आगे कहा,”मैं कुक-डू-कू गाने पर परफॉर्म करना चाहूंगा, जो मुझे हर सुबह बिग बॉस के घर के अंदर सुनना पड़ता था, वो खूनी चिकन हर दिन भौंकता रहता था। इसके अलावा मैं ओ ओ जाने जाना गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना चाहूंगा। मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म के सीक्वल में शामिल होना पसंद करूंगा। मैं बस भाई के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना चाहता हूं। मैंने उनके साथ बहुत मजा किया।”
घरवालों संग ओरी की मस्ती
Salman khan welcoming Orry as wildcard entry in ongoing big boss season 😂 pic.twitter.com/dm4v996Z3Y
— Shubh (@kadaipaneeeer) November 25, 2023
बिग बॉस 17 में ओरी ने घरवालों के साथ दो दिन बिताए। उनके लिए दिल, दिमाग और दम घर ने तीन अलग- अलग वेलकम पार्टी भी रखी। ओरी ने तीनों घरों की पार्टी अटेंड की। इसके बाद उन्होंने दिल घर की पार्टी को बेस्ट बताया और बिग बॉस ने उन्हें इनाम दिया।




