नयनतारा ने साल 2022 में साउथ फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से शादी की थी। वहीं अब खबरें आई हैं कि, नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। जबकि विग्नेश शिवन अभी भी अपनी वाइफ नयनतारा को फॉलो कर रहे हैं…
Nayanthara Unfollows Husband Vignesh: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने बॉलीवुड में और भी ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी, जब उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान में काम किया। उनका ये बॉलिवुड डेब्यू काफी धमाकेदार रहा और वो हिंदी सिनेमा में भी छा गईं। रिसेंटली ही नयनतारा को जवान के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी मिला है। नयनतारा ने साल 2022 में साउथ फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से शादी की थी। उनकी शादी उस वक्त काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद कपल ने सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कपल अपने सोशल मीडिया पर आए दिन एक-दूसरे के साथ कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

नयनतारा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
इसी बीच अब खबरें आई हैं कि, नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। जबकि विग्नेश शिवन अभी भी अपनी वाइफ नयनतारा को फॉलो कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने इसके साथ एक पोस्ट भी शेयर की है, जो दोनों के सेपरेशन की ओर इशारा कर रही है। उस पोस्ट में लिखा है कि, ‘वह अपनी आंखों में आंसू होने पर भी हमेशा यही कहती रहेगी कि &मुझे यह मिल गया&य। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस की चिंता और बढ़ गई है कि क्या ये कपल अलग होने वाले हैं? और अगर हां तो क्यों?

फैंस की बढ़ी चिंता
हालांकि नयनतारा के ऐसा करने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पर फैंस दोनों के अलग न होने की दुआ कर रहे हैं। उनका कहना कि कपल साथ में काफी अच्छे लगते हैं। एक फैंन का कहना है कि, नयनतारा आपको दो बच्चे हैं और एक परफेक्ट परिवार है… दोनों हमेशा खुश रहें और कोई परेशानी आई है, तो उसको भी ठीक कर लें।





