
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले एक फोटो सामने आई है, जिसमें विनर का नाम लीक हो गया है। इस फोटो में मुनव्वर फारूकी विनर की ट्रॉफी लिए खड़े हैं।
Bigg Boss 17 Finale: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले चंद घंटों में शुरू होने वाला है। इस बार का फिनाले किसी पार्टी से कम नहीं होगा। फिनाले का एपिसोड शाम 6 बजे ऑन एयर होगा और रात 12 बजे तक चलने वाला है। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरूण माशेट्टी के बीच ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर चल रही है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए फुल सपोर्ट कर रहे हैं। दावा है कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी में से कोई एक जीतेगा। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ मुनव्वर फारूकी नजर आ रहे हैं।
क्या मुनव्वर फारूकी ने जीता बिग बॉस 17 का शो?
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के ग्रैंड फिनाले से पहले मुनव्वर फारूकी को जमकर सपोर्ट मिल रहा है। मुनव्वर के सपोर्ट में रैपर इंडस्ट्री के कलाकार भी उतर गए हैं। बादशाह, एमसी स्टेन और रफ्तार के बाद अब एमीवे बंटाई ने मुनव्वर के सपोर्ट में पोस्ट किया है और फैंस को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए कहा है। इसी के बाद मुनव्वर फारूकी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके हाथ में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी नजर आ रही है।
ब्लैक आउटफिट में मुनव्वर भी ट्रॉफी पकड़े चमक रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस के फैंस पेज पर खुलासा भी किया गया है कि ये फोटो फैंस की तरफ से ए़डिट किया गया है। ये असली फोटो नहीं है, लेकिन फैंस मुनव्वर के इस मोमेंट के असली होने का इंतजार कर रहे हैं।
#EmiwayBantai makes vote appeal for #MunawarFaruqui 🥵❤️🔥😍 🏆 pic.twitter.com/wJgYijS5Pe
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) January 27, 2024
मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में उतरे कई सारे सेलेब्स
बता दें कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी के हाथ में कई सेलेब्स देखना चाहते हैं। इसी वजह से मुनव्वर के सपोर्ट में सेलेब्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं। मुनव्वर को जीताने के लिए एमसी स्टेन, बादशाह, रफ्तार, एमीवे बंटाई के अलावा, करण कुंद्रा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अभिषेक मल्हान, मिस्टर फैजू, अली गोनी और सुंबुल तौकीर खान समेत कई सेलेब्स आगे आ चुके हैं। हालांकि, मुनव्वर फारूकी को अंकिता लोखंडे से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बन रहा है।




