रितिक रोशन बाॅलीवुड के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन दिखने वाले एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनके लुक्स और उनके डांस के कारण उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपना कयाल बना रखा है। उनकी इस फिजिक और डांस को लेकर उनके पिता राकेश रोशन ने हाल ही में एक शो में इसके बारे में खुलासा किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
रितिक की फिटनेस के बारे में किया खुलासा
टीवी के शो ने राकेश रोशन के आने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा। जिसे कैप्शन दिया गया, “राकेश जी ने बताई ऋतिक की जर्नी एज अ प्रॉउड फादर’। इस क्लिप में राकेश कहते नजर आ रहे हैं, ‘मैं कहानी ढूंढ रहा था कोयला के बाद कि क्या बनाऊं। मुझे किसी ने कहा कि इसमें नया लड़का हो तो अच्छा रहेगा, रोमांटिक फिल्म होगी। ऋतिक भी बढ़ा हुआ था, मैंने कहा ऋतिक को ले लेंगे।”

राकेश ने आगे बताया, “उस वक्त ऋतिक काफी दुबले-पतले थे। डॉक्टर्स ने कहा था, आप कभी अपनी फिजिक नहीं बना सकते, क्योंकि आपके इनरहेंट कुछ प्रॉब्लम है, स्पाइनल कर्ड में, पर उन्होंने सब कुछ बदल लिया। उन्होंने किताबों से धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना शुरू किया। इसके बाद वो डंबल्स पर आए और डंबल्स से उसने ये सब अपनी फिजिक बनाई।”
डाॅक्टर ने डांस और एक्सरसाइज से मना कर दिया था
पिछले साल ऋतिक रोशन एक सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया था कि उनकी डेब्यू फिल्म से पहले डॉक्टर्स ने उन्हें डांस और एक्सरसाइज करने से मना कर दिया था। एएनआई के अनुसार ऋतिक ने कहा था, ‘कहो ना… प्यार है की रिलीज से पहले मेरे डॉक्टर्स ने मुझे बताया था कि मेरी सेहत इतनी अच्छी नहीं है कि मैं एक्शन फिल्में और डांस फिल्में कर सकूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस निदान को एक चुनौती के रूप में लिया और अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया। मैंने सीखा कि अपनी क्षमताओं के अनुसार अपना काम कैसे करना है और मैं आज यहां आपके सामने खड़े होकर बहुत खुश हूं। ये मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है कि मेरी 25वीं फिल्म में मैं अभी भी एक्शन कर रहा हूं और मैं अब भी डांस कर रहा हूं और मैं अब भी अपने डायलॉग बोल पा रहा हूं। मुझे लगता है कि 21 वर्षीय मुझ पर, आज मुझे इस पर बहुत गर्व है।’





