फातिमा सना शेख बाॅलीवुड की दंगल गर्ल मानी जाती है। उन्होंने दंगल फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई थी। इसके बाद भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक पार्टी से जुड़ी अपनी दर्द भरी दस्ता शेयर की। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पार्टी में हुई बदसलूकी
दरअसल फातिमा अपनी दोस्त की एक पार्टी में पहुंची थीं। उस पार्टी में अपनी दोस्त के अलावा वो ज्यादा किसी को नहीं जानती थीं। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में सना ने कहा, मैं हाल ही में एक पार्टी में गई थी और मुझे बड़ी बदतमीज लड़की मिली, जिसे मैं जानती नहीं थी।

होता क्या है कि कुछ लोग कभी-कभी शराब को अपने मिसबिहेवियर का बहाना बना लेते हैं। वो उस तरह की ही लड़की थी। मेरे बाल खुले हुए थे, मेरी मर्जी मुझे बाल खुले रखने हैं। पता नहीं उसको क्या प्रॉब्लम हुई होगी, उसने बोला तुम इस पार्टी में फिट नहीं बैठतीं।
विवाद के बाद आंसू आ गए
आगे उन्होंने कहा, वो लड़की मुझसे कहने लगी मैं तुम्हें आई लाइनर लगाना चाहती हूं। वो बहुत नशे में थी, तो मैं भी उसे इंटरटेन कर रही थी। वो थोड़ी रूड थी। मुझे नहीं पता उसने वैसा क्यों किया। फिर वो कहने लगी कि तुम्हारा चेहरा अच्छा है, लाओ मैं तुम्हारे बाल बांध देती हूं। मैंने बोला नहीं बहन, तूने वैसे ही मेरी आंख में लाइनर लगा दिया। मुझे अपने बाल नहीं बांधने। वो कहने लगी, कितनी गर्मी हो रही है, तुम बाल क्यों नहीं बांधना चाहतीं।
मैंने कहा, क्योंकि मुझे नहीं बांधने, ये मेरे बाल हैं। फिर वो मुझसे कहने लगी कि तुम इतनी रूड क्यों हो रही हो। फिर मैंने उससे कहा कि तुम्हारे साथ कोई प्रॉब्लम है, जो तुम मुझे बार-बार छू रही हो और मुझे अपने हिसाब से बदल रही हो।इस बहस के बाद फातिमा को इस कदर बुरा लगा कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। कुछ समय बाद उस लड़की ने कहा कि वो ह्यूमन राइट्स के लिए काम करती है। फातिमा का मानना है कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो दूसरों से बेवजह बदसलूकी करते हैं





