सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूट गया हैं।
Sania Mirza Deletes Shoaib Malik Photos from Instagram: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सानिया मिर्जा ने अब कुछ ऐसा किया है कि जिससे दोनों के रिश्ते के टूटने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके बाद लोगों का मानना है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो गए हैं। हालांकि, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरफ से कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में आई दरार!
सानिया मिर्ज़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके तमाम फोटोज और वीडियोज देखने को मिलने जाएंगे। इसी बीच सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति शोएब मलिक की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। गौरतलब है कि शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम के बायो से सानिया मिर्जा के शादी होने की जानकारी हटा दी। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में सुपरवुमन का पति बताया था। शोएब मलिक से तलाक की खबरों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था, खबरें चल रही हैं, ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं, आप क्या कहना चाहते हैं?

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में की थी शादी
बताते चलें कि हाल ही में खबरें आई थीं कि शोएब मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिश्ता है। इसी वजह से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते में दूरिया आई हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों के एक बेटा इजहान है। सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें।’ सानिया मिर्जा के इस पोस्ट के बाद कयासबाजी होने लगी थी कि उनके और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।





