दीपिका पादुकोण बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्हें इस समय बाॅलीवुड की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस भी माना जाता है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन कई बार दीपिका पादुकोण अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती है। अब एक बार उनका पुराना एक वायरल हो रहा है। जिसमें हाॅलीवुड एक्टर विन डीजल के बच्चे की मां होने की बात कह रही थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
विन को बहुत ज्यादा पसंद करती थी
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दीपिका पादुकोण का ये वीडियो काफी पुराना है। जिसमें वो हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक चैट शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। दोनों ने इस दौरान अपनी फिल्म के अलावा भी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान दीपिका ने विन को लेकर अपनी फीलिंग भी शेयर की थी और कहा था कि वो विन को बहुत ज्यादा पसंद करती है।

इतना ही नहीं जब दीपिका इंटरनेशनल चैट शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में पहुंची थीं। तब उन्होंने विन को लेकर एक चौंका देने वाली बात कही थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो विन की इतनी बड़ी फैन है कि उन्होंने मन ही मन एक्टर के साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोच लिया था। दीपिका का ये पुराना इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें अब इसको लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
जमकर हुई थी ट्रोल
दीपिका ने विन को लेकर अपनी फीलिंग उस दौरान जाहिर की जब वो वो रणवीर सिंह के साथ सगाई कर चुकी थीं। ऐसे में लोगों का कहना है कि वो रणवीर सिंह के साथ सगाई करने के बाद किसी और के लिए ऐसी बात कैसे कह सकती हैं। हालांकि दीपिका ने शो में ये बातें बहुत ही मजाकिया ढंग से कही थी। लेकिन रणवीर के फैंस को दीपिका की ये बात बुरी लगी। इसलिए वो दीपिका को इसके लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।





