हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक शादी में परफॉर्म करने के दौरान किस तरह से उन्हें मॉलेस्टेशन झेलना पड़ा था।
Harrdy Sandhu: पंजाब इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर है। हार्डी अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। हार्डी एक सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। वहीं, इन दिनों सिंगर नवंबर के महीने में भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर के महीने में वो भारत का दौरा कर कई स्थानों पर कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इन सभी के बीच उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुए मॉलेस्टेशन को लेकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसके बाद वो कैसा फील कर रहे थे।

दरअसल, हार्डी संधू ने एक लीडिंग न्यूज पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो उस चीज से काफी हैरान रह गए थे। सिंगर ने कहा कि वो एक शादी में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और उस दौरान एक आधी उम्र की महिला ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि यह बात लगभग डेढ़ या दो साल पहले की है और मैं शादी के फंक्शन में परफॉर्म कर रहा था। तभी एक महिला जो करीब 30, 40 या 45 की होगी। वह डांस कर रही थी और उन्होंने कहा कि वो स्टेज पर मेरे साथ डांस करना चाहती हैं।
महिला ने हार्डी संग की ऐसी हरकत

हार्डी ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा, तो दूसरे लोग भी ऐसा चाहेंगे और फिर मुश्किल होगी। लेकिन उसने बात नहीं सुनी और उसने स्टेज पर आने की जिद की। फिर मैंने कहा ठीक है आप आ जाओ। सिंगर ने आगे बताया कि फिर महिला ने उसने गले लगाने के लिए पूछा और मैंने कहा ठीक है। उसने मुझे गले लगाया और उसने मेरे कान को चाटा। उन्होंने आगे कहा कि अगर रोल रिवर्स कर दिया जाए? तो क्या होगा? मैं क्या कह सकता था, ये बातें होती हैं।
स्टेज पर एक शख्स ने फेंकी बोतल
इस इंटरव्यू के दौरान हार्डी ने ये भी बताया कि एक कार्यक्रम में जब वो परफॉर्म कर रहे थ। तब भी एक अजीब घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि परफॉर्म कर रहे थे, तो एक व्यक्ति ने मंच पर एक बोतल फेंक दी और जब उन्होंने वहां अधिकारियों से उसे पकड़ने और कार्यक्रम से बाहर भेजने के लिए कहा तो, वो भाग गया और फिर हार्डी ने कॉन्सर्ट रोक दिया, क्योंकि एक ऐसा शख्स हंगामा कर रहा था।
इन शहर में करेंगे परफॉर्म
आपको बता दें कि हार्डी संधू अगले महीने दिल्ली एनसीआर, इंदौर, मुंबई, पुणे, कोलकाता और भुवनेश्वर में इन माई फीलिंग्स टूर के दौरान लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। यह दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा और वह सबसे पहले दिल्ली एनसीआर में परफॉर्म करेंगे।





