बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने के लिए अभिषेक मल्हान ने सलमान खान के आगे शर्त रखी है….
Bigg Boss 18: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’सीजन 17 का खुमार फैंस के सिर से अभी उतारा नहीं था कि शो अपने अगले सीजन को लेकर सुर्खियों में छा गया है। बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/C3kEx_zyHPr/?igsh=dmEwM21nbHU0Nmdo
बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे अभिषेक मल्हान
सलमान खान के इस शो के अगले सीजन के प्रतिभागी कौन होंगे इस पर हर किसी की निगाहें हैं। शो के मेकर्स ने भी अपकमिंग सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है। इस रेस में बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक मल्हान का नाम सबसे आगे है।

वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात
https://www.instagram.com/reel/C3psHG9ykQP/?igsh=MXhyNnYyeDhtOGpqYg==
ऐसा कहा जा रहा है कि अभिषेक मल्हान शो (Abhishek Malhan Enter In Bigg Boss 18) के इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, अब हाल ही में फुकरा इंसान एक वीडियो शेयर कुछ मजेदार कहा है। जी हां, अभिषेक ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर सलमान खान इस वीडियो पर कमेंट करते हैं तो मैं बिग बॉस 18 को ज्वाइन करुंगा।’

बिग बॉस ओटीटी 2 में आए नजर
बता दें कि ‘फुकरा इंसान’ यानी अभिषेक मल्हान को बिग बॉस ओटीटी 2 से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। शो में उन्हें उनके फैंस का भरपूर सहयोग मिला था। हालांकि, वो शो के विनर नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरुर जीत लिया था। अभिषेक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।





