रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
Ramayana Shooting Updates: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण‘ जब से अनाउंस हुई है तब से लगातार चर्चा बनी हुई है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश की इस मेगा बजट मूवी पर हर किसी की निगाहें हैं और नितेश तिवारी अपनी इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है।
अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर आई है। मेकर्स फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग लंदन और मुंबई जैसे शहरों में करेंगे। इस फिल्म के इस अपडेट आने के बाद फैंस काफी खुश हैं और वह फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर ने छोड़ी शराब और मांसाहार
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर जल्द ही काम शुरू करेंगे। पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। रणबीर कपूर 60 दिनों तक मुंबई में शूटिंग करेंगे। इसके बाद टीम लंदन के लिए रवाना होगी। लंदन में फिल्म का फिर से 60 दिन का शेड्यूल होगा और यहां पर लंका से जुड़ा हुआ भाग शूट किया जाएगा।

फिल्म के उस हिस्से में यश के लंदन में उनके साथ जुड़ने की संभावना है। ऐसा लग रहा है कि लड़ाई-झगड़े का कुछ हिस्सा लंदन के एक स्टूडियो में फिल्माया जाएगा। रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ में राम के रोल का सम्मान करते हुए शराब, मांसाहार के साथ पार्टी करना भी छोड़ दिया था। बताते चलें कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम का, साईं पल्लवी सीता का और यश का रावण का रोल करने वाले हैं।
भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे सनी देओल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। सनी देओल ने इस रोल के लिए 40 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है। ‘पिंकविला’ को एक सोर्स ने बताया था, ‘सनी देओल अपनी लाइफ में पहली बार भगवान हनुमान का रोल करने का मौका पाकर काफी उत्साहित हैं। ये स्वर्ग में बनाई गई एक कास्टिंग है क्योंकि भगवान हनुमान शक्ति का प्रतीक है और इस समय इस रोल के लिए सनी देओल से बेहतर कौन हो सकता है।’
सनी देओल मई में फिल्म ‘रामायण’ की टीम के साथ जुड़ेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म ‘रामायण’ में विजय सेतुपति की एंट्री हो सकती है और वह विभीषण का रोल करेंगे।





