
सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म हनुमान (HanuMan) की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ आदिपुरुष (Adipurush) के बजट पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या ये सच में कई सौ करोड़ में बनी फिल्म थी। कुछ दर्शकों ने तो ओम राउत (Om Raut) को साउथ डायरेक्टर्स से सीख लेने की भी सलाह दे दी।
Hanuman Vs AdiPurush: तेलुगु फिल्म हनुमान 12 जनवरी को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के साथ ही मूवी को लेकर रिव्यू भी आने शुरू हो गए है। इस बीच एक बार फिर आदिपुरुष का जिक्र छिड़ गया है। हनुमान कम बजट में बनी फिल्म है। फिर भी फिल्म का वीएफएक्स दमदार है।
सोशल मीडिया पर हनुमान की तारीफ हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ आदिपुरुष के बजट पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या ये सच में कई सौ करोड़ में बनी फिल्म थी। कुछ दर्शकों ने तो ओम राउत को साउथ डायरेक्टर्स से सीख लेने की भी सलाह दे दी।
डायरेक्टर की हुई तारीफ
हनुमान का रिव्यू देते हुए एक यूजर ने कहा, “अगर आपके पास फिल्म बनाने का अच्छा मौका है, तो हनुमान जैसी बढ़िया फिल्में बनाइए, ना की आदिपुरुष जैसी फिल्में… बॉलीवुड के लिए एक बढ़ा सबक। फिल्म की पूरी टीम फायर है। प्रशांत वर्मा, अवतार जैसी फिल्म बनाने की काबिलियत रखते हैं। तेजस सज्जा की परफॉर्मेंस शानदार है।”
#HanuManRAMpage
— ROLEX🦂 (@PrinceAvmk1) January 11, 2024
When you have grt chance of making movie
Make good movies like #Hanuman
Not movies like #Adipurush
Big lesson for Bollywood
Entire team take bow 🔥🔥🔥 @PrasanthVarma A Director who is Capable of doing movies like Avatar 🔥🔥#TejaSajja Performance 🙏🙏🙏
फिर आदिपुरुष की आलोचना
एक अन्य यूजर ने कहा, “ब्रह्मास्त्र और आदिपुरुष अच्छे मौके को बर्बाद करने वाली फिल्में थी। क्या प्रशांत वर्मा जैसे लोगों को ये मौका मिला…! इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि ऐसे कमाल के विजुअल और वीएफएक्स 30 करोड़ से भी कम बजट में तैयार हुए है। सारा क्रेडिट प्रशांत वर्मा को जाता है।”
#Brahmastra, #Adipurush were such a big waste of oppertunity!! Had people like Prashant Varma got that oppertunity….!
— Masala Dose – ಮಸಾಲೆ ದೋಸೆ (@DosaSpeaks) January 11, 2024
It will be though to believe such Visuals and VFX is achieved with a budget of less than 30 crs!! Lots of credits to director @PrasanthVarma#HanuMan pic.twitter.com/5HmDn8sCf4
बढ़ा साउथ का दबदबा
साउथ की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, “एक बार हनुमान देखने के बाद ये बात साबित हो जाती है कि सिर्फ साउथ के डायरेक्टर्स जानते हैं कि सेंसिटिव प्रोजेक्ट्स को कैसे हैंडल करते हैं।”
Om Raut You Idiot …Once See Hanuman🔥🔥 Hence It's Again Proveed That Only South Directors Know How to Handle the Sensitive Projects🤙🤙🤙#Adipurush
— I'm Sai (@SaiRajG32906971) January 11, 2024
हनुमान को बताया शानदार
डायरेक्टर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, “एक शब्द में कहू तो शानदार। 4 स्टार रेटिंग। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने तगड़ी एंटरटेनर बनाई है…हनुमान जबरदस्त फिल्म है।”
#OneWordReview…#HanuMan: Outstanding
— Dr Vipin Kumar (@DrVipinKumar20) January 12, 2024
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐
Director #PrasanthVarma crafts a solid entertainer… #HanuMan outstanding movie pic.twitter.com/OFnmcjNJkz
वीएफएक्स और भक्ति
हनुमान के वीएफएक्स से इम्प्रेस एक दर्शक ने कहा, “भक्तिमय हो जाइए, क्योंकि हनुमान की गाथा बड़े पर्दे पर सामने आ गई है। सिनेमाई मंदिर जहां भक्ति से मनोरंजन मिलता है।”
Embrace the divine fervor as #Hanuman's saga unfolds on the big screen. Cinematic temples where devotion meets entertainment. pic.twitter.com/cHCcCFQA2g
— Rajesh Pandey (@Pandey_RR99) January 12, 2024




