बॉलीवुड फिल्म स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अगली मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का आज धांसू ऐलान हो गया। हालांकि इस बिग एनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट के फैंस निराश हो गए हैं।
Netizens demands Alia Bhatt in Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: ‘बवाल’ के बाद एक बार फिर बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर साथ लौटने वाले हैं। इन दोनों सितारों की अगली मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का आज धांसू ऐलान हो गया। फिल्म स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर इस मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाया जाने वाला है। जिसके निर्देशन की कमान डायरेक्टर शशांक खेतान ने संभाली है। दिलचस्प बात ये है कि ये मूवी जल्दी ही थियेटर्स भी पहुंचने वाली है। करण जौहर ने आज इस फिल्म का धांसू एनाउंसमेंट टीजर जारी करते हुए रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। मगर इस ऐलान को देखने के बाद आलिया भट्ट के डाई हार्ड फैंस निराश हो गए हैं।
https://www.instagram.com/reel/C3ozAcxoj8l/?igsh=MWw5ZW94aHRnOWk2Zw==
फिल्म का टीजर वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। साथ ही मेकर्स से मूवी में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट को रखने की मांग कर डाली है। लोगों के इन कमेंट्स से पहले यहां देखें एंटरटेनमेंट न्यूज में आते ही छा जाने वाले ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का धांसू एनाउंसमेंट वीडियो।

लोगों ने कर डाली आलिया भट्ट की डिमांड


वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का धांसू एनाउंसमेंट टीजर देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘नहीं, ये मूवी एक्सेपट नहीं की जाएगी। आलिया भट्ट कहां हैं।’ तो वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए हैं कि शशांक खेतान और वरुण धवन स्टारर मूवी फ्रेंचाइजी ‘दुल्हनिय’ की ही तीसरी कड़ी है। जिसमें से मेकर्स ने आलिया भट्ट को रिप्लेस कर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को कास्ट किया है। तो वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘ये दुल्हनिया 3 मूवी होनी थी। जिसे इसी तरह के धमाकेदार पैकेज के जरिए पेश किया जाता। मैं वरुण को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हूं। लेकिन मैं इसमें वारिआ (वरुण और आलिया) को देखना चाहता हूं।’ तो कई लोगों ने लिखा कि वो इस मूवी में सिर्फ आलिया भट्ट को देखना चाहते हैं।
दूसरी बार बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी
फिल्म स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दूसरी बार इस मूवी में साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में साथ नजर आए थे। जहां इनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। तो क्या आप इन दोनों को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट्स कर बताएं।





