नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी और बिग बॉस OTT 2 की कंटेस्टेंट आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति और बच्चों के साथ फोटो शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, आलिया ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके पति नवाजुद्दीन और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। आलिया ने ये फोटो अपनी शादी के 14 साल पूरे होने के मौके पर शेयर की है। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, “अपने इकलौते साथी के साथ 14 साल की शादी का जश्न मना रही हूं। सालगिरह की बधाई।” बस इसी के बाद ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया।
विवादों में रही नवाजुद्दीन और आलिया की शादी
बता दें, पिछले साल नवाजुद्दीन और आलिया की शादी काफी विवादों में रही थी। आलिया ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि आलिया ने नवाजुद्दीन से तलाक भी लेना चाहा। दोनों का मामला कोर्ट में भी गया था। और दोनों एक दूसरे से अलग भी रहते हैं

इसके बावजूद आलिया ने शादी की सालगिरह नवाजुद्दीन के साथ मनाई और फिर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की, जिससे यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।





