भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस टीम के कुछ सदस्यों हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर नजर आए। इस शो पर खिलाड़ियों ने अपने साथियों को लेकर गजब खुलासे किए। अक्षर पटेल ने बताया कि सिराज इंग्लिश के कारण इंटरव्यू छोड़कर भाग गए थे।
Ind vs Ban: भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी हाली हमें मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। रोहित शर्मा सहित सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह ने इसमें शिरकत की थी। इस शो पर इन सभी ने अपने साथियों और टीम को लेकर कई खुलासे किए। ऐसा ही एक खुलासा अक्षर ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर लिया।
ये सभी इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। कपिल शर्मा शो पर वर्ल्ड कप जीत को लेकर कुछ सवाल पूछे गए जिसके जवाब में अक्षर ने सिराज की बहुत बड़ी पोल खोल दी। भारत ने रोहित की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन का तमगा हासिल किया था।
सिराज ने छोड़ा इंटरव्यू
While the whole team was celebrating happily after winning the T20 World Cup, Mohammad Siraj and Akshat Patel were stuck in a different problem 😂 #KapilSharma #Netflix #RohitSharma pic.twitter.com/0BEifEBWe8
— Deepak singh (@Deepaks16615035) October 5, 2024
फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया कुछ दिन तक बारबाडोस में ही फंस गई थी क्योंकि वहां तूफान आ गया था। कपिल ने अक्षर से पूछा कि वह इन तीन दिनों में क्या कर रहे थे। इस पर अक्षर ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कुछ नहीं बस लाइन में लगकर लंच, ब्रेकफास्ट ले रहे थे। हमारे साथ सिराज था वो अपनी कहानियां बता रहा था कि अरे डीके भाई (दिनेश कार्तिक) ने मेरा इंग्लिश में इंटरव्यू ले लिया। इतने सारे लोग हैं सबको इंग्लिश आती है हम दोनों को ही क्यों पकड़ा। ये सब बातें चल रही थीं।”
फिर कपिल ने अक्षर से पूछा कि आपने दिया फिर इंग्लिश में इंटरव्यू? इस पर अक्षर ने कहा, “हां दिया ना, लेकिन मुझे ही नहीं पता कि मैं क्या बोला उस टाइम पर। सिराज तो आधा इंटरव्यू छोड़कर भाग गया, कह रहा था जितनी इंग्लिश थी खत्म हो गई है।”

दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो
ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में वीडियो दिनेश कार्तिक के पास भी पहुंचा जिन्होंने इसे हंसने वाली इमोजी के साथ रिपोस्ट किया। दिनेश कार्तिक क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब कमेंट्री कर रहे हैं। वह सिराज के साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेले हैं।”





