मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के अपने 2 खास दोस्तों का नाम बताया है. इसमें विराट कोहली और इशांत शर्मा का नाम शामिल है.
Virat Kohli and Ishant Sharma are special friends of Mohammed Shami: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने शुभांकर मिश्रा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर खास बातचीत की है. इस दौरान जब उनसे टीम इंडिया में उनके खास दोस्तों के बारे में चर्चा किया गया तो उन्होंने उसका भी बहुत खूबसूरती के साथ जवाब दिया. शमी ने शुभांकर के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ”विराट कोहली और इशांत शर्मा मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं. जब मैं चोटिल था तो वे लगातार मुझे फोन करते रहते थे.”
Nobody likes facing Mohammed Shami in the Indian nets.
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 19, 2024
– Rohit Sharma तो Nets में मुझे Avoid करता है।
– Virat Kohli और मैं एक दूसरे से Nets में Healthy Competition रखते हैं । #MohammedShami #ViratKohli #RohitSharma
pic.twitter.com/qtg9GwT6n2
2019 वर्ल्ड कप पर शमी ने तोड़ी चुप्पी
टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने टीम के लिए 4 मुकाबलों में शिरकत की थी. इस बीच 14 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. इसके बावजूद उन्हें सेमी फाइनल मुकाबले के लिए ‘प्लेइंग 11’ में नहीं चुना गया था. इसपर करीब 5 साल बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ने चुप्पी तोड़ी है.
शुभांकर मिश्रा के साथ उनके यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ”2019 वर्ल्ड कप में अच्छी गेंदबाजी करने के बाद भी मुझे सेमी फाइनल से क्यों ड्राप कर दिया गया. मैं खुद आजतक नहीं समझ पाया हूं. सेमी फाइनल मुकाबले में हम हार भी गए. मुझे आज भी समझ में नहीं आता है कि मुझे ड्रॉप क्यों किया गया था.”
2019 WorldCup में 3 Match में 13 Wickets लेने के बाद मुझे DROP कर दिया गया, फिर हम Semifinal हार गए। मुझे आज भी समझ नहीं आता कि मैं क्यों Drop हुआ – Mohammad Shami #Shami #MohammedShami
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 19, 2024
pic.twitter.com/3XIv5Dh0lQ
शमी के इस बयान से फैंस के बीच खलबली मच गई है. क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि कोहली और शास्त्री की वजह से शमी को 2019 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद सेमी फाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया था.
असफलताओं के बावजूद, शमी अपनी वापसी के लिए कमर कस रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग नेट में सावधानी से गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो साझा किया है. हालांकि वह टखने की चोट से उबर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पूरी तीव्रता से गेंदबाजी शुरू नहीं की है. शमी अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना है.

वापसी की राह पर शमी शमी 2023 वनडे विश्व कप में भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे, क्योंकि उन्होंने सात मैचों में 10.70 की औसत से 24 विकेट लिए थे। टखने की चोट के बावजूद, उन्होंने भारत द्वारा आयोजित ICC इवेंट के दौरान भारत के प्रभावशाली प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, जनवरी में इंग्लैंड सीरीज़ से पहले शमी के टखने में अकड़न आ गई थी और वह T20 विश्व कप 2024 के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाए।





