मोहम्मद रफी बाॅलीवुड के जाने माने गायक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में गानों का एक अलग स्तर निश्चित किया है। रफी के गाने के आज के दौर में भी काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि रफी जितने अच्छे सिंगर थे। उतने ही अच्छे वें इंसान भी थे। इसका खुलासा हाल ही में अन्नू कपूर ने किया। जहां उन्होंने बताया कि कैसे मोहम्मद रफी ने एक ड्राइवर की मदद करके उसे कई कार गिफ्ट कर दी थी।
गुस्से में हटाया
अपनी गायिकी से शोहरत के साथ रफी साहब ने खूब दौलत भी कमाई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से एक इंपोर्टेड कार खरीदी। लेकिन, उस नई कार को लेकर एक परेशानी थी। दरअसल, अमेरिका में दाईं ओर ड्राइवर वाले वाहन होते हैं और रफी साहब के ड्राइवर सुल्तान को इस तरह से गाड़ी चलाना आता नहीं था। सुल्तान ने काफी कोशिश की लेकिन जब नाकाम रहे तो उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

इसके बाद एक ऐसा ड्राइवर ढूंढना था, जो दाहिने हाथ की कार चला सके। रफी साहब को एक नया ड्राइवर मिल भी गया, लेकिन इसके बाद उन्हें सुल्तान की चिंता सताने लगी। रफी साहब ने यह सुनिश्चित किया कि पुराने ड्राइवर सुल्तान को आर्थिक परेशानी न हो। उन्होंने तब 70 हजार रुपए की टैक्सी खरीदकर उसे दी, ताकि वह अपना काम शुरू कर सके और आर्थिक तंगी न झेले।

खड़ा किया खुद का बिजनेस
किस्सा अन्नू कपूर ने एक रियलिटी शो के दौरान सुनाया था। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि मोहम्मद रफी की दिखाई गई उस दरियादिली का नतीजा यह रहा कि उस टैक्सी के बाद सुल्तान अपनी खुद की 12 टैक्सी खरीद चुके हैं।





