Mirzapur 3: अमेजॉन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. खबरों की मानें को Mirzapur 3 जल्दी ही रिलीजिंग को तैयार है. वहीं मेकर्स सीरीज का ट्रेलर और टीजर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
मिर्जापुर के पिछले 2 सीजन
मिर्जापुर फ्रेंचाइजी को ओटीटी की सुपहिट सीरीज में गिना जाता है. सीरीज का पहला पार्ट सुपर डुपर हिट रहा था. तो वहीं दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था. दोनों की सीजन में कालीन भैइया , गुड्डू पंडित, मुन्ना भैइया और माधुरी भाभी जैसे किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में फैंस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं खबरों की अनुसार मिर्जापुर 3 फ्लोर पर आने को तैयार है.

जल्द रिलीज होगा ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिर्जापुर 3 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. वहीं सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेजी से चल रहा है. ऐसे में खबरें हैं कि, मेकर्स जल्दी ही सीरीज का टीजर और ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं. वहीं इसी साल के आखिर तक फैंस को मिर्जापुर 3 भी देखने को मिल सकती है. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मेकर्स मिर्जापुर 3 रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इन सभी खबरों की अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.
मिर्जापुर 3 की कहानी
मिर्जापुर 2 के आखिरी एपिसोड का अंत काफी सस्पेंस भरा था. मिर्जापुर की गद्दी पाने के लिए मुन्ना भैइया और गुड्डू पंडित के बीच लड़ाई हुई थी. जिसमें मुन्ना भैइया की जान जाने वाली थी. हालांकि सीरीज को इसी सस्पेंस के साथ खत्म कर दिया गया था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, क्या गुड्डू पंडित मिर्जापुर की गद्दी हथियाने में कामयाब होंगे या मुन्ना भैइया और कालीन भैइया एक बार फिर मिर्जापुर पर राज करेंगे.
मिर्जापुर 3 की स्टार कास्ट
मिर्जापुर 3 कालीन भैया से लेकर गुड्डू भैया जैसे सभी अहम किरदार मौजूद रहेंगे. सीरीज के तीसरे पार्ट में भी पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.





